रामकोला/कुशीनगर । त्रिवेणी चीनी मिल के परिसर में गुरुवार को मियावाकी पद्धति से वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण पर्यावरण की रक्षा करने के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है, उन्होंने कहा कि इससे बढ़कर कोई पुनीत कार्य नही है।
प्रधान प्रबंधक श्री सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ ही धरा को हरा- भरा बनाने के उद्देश्य से मियावाकी पद्धति से किया गया पौधारोपण कारगर साबित होगा। कारखाना प्रबंधक मानवेन्द्र राय ने कहा कि वृक्षारोपण का मियावाकी पद्धति जलवायु परिवर्तन से निपटने, प्रदूषण के स्तर को कम करने और शहर के हरित आवरण में वृद्धि करने में मददगार साबित होगी।
इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी जयंत कुमार सिंह राणा, गन्ना प्रबंधक सुनील दत्त, फाइनेंस मैनेजर जितेंद्र पांडे, मुख्य रासायनज्ञ संजय तिवारी, मुख्य अभियंता अवधेश सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक गौरव प्रताप सिंह,वनरक्षक विवेक कुमार चौहान, कारखाना के सुरक्षा निरीक्षक प्रेम कुमार सिंह सहित चीनी मिल के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…