News Addaa WhatsApp Group Join करें

तुर्कपट्टी थाने में सीओ सदर का सख्त निरीक्षण, अभिलेख से लेकर भोजनालय तक की बारीकी से हुई जांच

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 25, 2026  |  7:59 PM

234 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी थाने में सीओ सदर का सख्त निरीक्षण, अभिलेख से लेकर भोजनालय तक की बारीकी से हुई जांच

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जनपद की पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में शनिवार को थाना तुर्कपट्टी का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। क्षेत्राधिकारी सदर राकेश प्रताप सिंह ने थाने की कार्यप्रणाली का गहन परीक्षण करते हुए अभिलेखों, रजिस्टरों और पुलिस व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की तथा अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान थाना मालखाना, थाना समाधान रजिस्टर, तहसील दिवस रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, नियुक्ति एवं ड्यूटी रजिस्टर, जनशिकायत रजिस्टर तथा मिशन शक्ति केंद्र रजिस्टर का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। अभिलेखों के रखरखाव, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और रिकॉर्ड की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए आवश्यक सुधार संबंधी निर्देश दिए गए।
इसके बाद क्षेत्राधिकारी ने थाना परिसर और भोजनालय का निरीक्षण कर साफ-सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं व्यवस्थित थाना परिसर पुलिस की कार्यसंस्कृति और अनुशासन का परिचायक होता है।
सीओ सदर ने सीसीटीएनएस पर कार्यरत पुलिसकर्मियों से ऑनलाइन अभिलेखों के रखरखाव, लंबित प्रकरणों तथा आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने तकनीकी कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने पर विशेष बल दिया।
निरीक्षण के दौरान बीट पुलिस अधिकारियों की बीट बुक भी जांची गई। क्षेत्राधिकारी ने बीट प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने, जनता से नियमित संवाद स्थापित करने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए।

आपके लिए और..- शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज...

निरीक्षण के अंत में क्षेत्राधिकारी सदर ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं भी सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए अनुशासन, पारदर्शिता, जनसुनवाई और जवाबदेही सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं। पुलिस विभाग का उद्देश्य जनता को त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार
छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार

तराजू, ठीहा, बांका और चाकू बरामद; पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट में…

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज होते ही 48 घंटे में दबोचा गया आरोपी
शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज होते ही 48 घंटे में दबोचा गया आरोपी

कुशीनगर। शादी का झांसा देकर वर्षों तक युवती का यौन शोषण करने और शादी…

सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking