News Addaa WhatsApp Group Join करें

तुर्कपटी: तेज रफ्तार डीसीएम ने लड़की को मारी टक्कर मौके पर मौत

सुनील नीलम

Reported By:

Nov 19, 2024  |  7:25 PM

156 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपटी: तेज रफ्तार डीसीएम ने लड़की को मारी टक्कर मौके पर मौत WhatsApp
Responsive image

तुर्कपटी।  थाना अंतर्गत मधुरिया पुलिस चौकी क्षेत्र के जोकवा बाजार से फाजिलनगर जाने के लिए मंगलवार की सुबह सवारी के इंतजार में खड़ी एक युवती को तेज रफ्तार डीसीएम ने  ठोकर मार दिया, जिससे लड़की बुरी तरह जख्मी होकर सड़क पर गिर गई l मौके पर मौजूद स्थानीय लोगो ने युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर  पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया l

मिली जानकारी के अनुसार ब्यूटी कुमारी पुत्री रामप्रवेश प्रसाद उम्र  (22) वर्ष निवासी ग्राम महुआ पाटन, थाना तरकुलवा जनपद देवरिया जोकवा बाजार के पास एनएच 28 सड़क के किनारे खड़ी होकर फाजिलनगर जाने  के लिए सवारी का  इंतजार कर रही थीं, कि तभी तेज रफ्तार एक डीसीएम ट्रक ने उसको  को जोरदार ठोकर मार दिया, जिससे युवती बुरी तरह जख्मी  होकर सड़क पर गिर गई l मौके पर मौजूद स्थानीय लोगो ने घायल युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया l  पुलिस ने दुर्घटना के बाद युवती के  शव की  शिनाख्त के लिए कॉफी प्रयास किया, लेकिन शव का शिनाख्त नहीं हों पाने के बाद मृतिका युवती का फोटो शोसल मिडिया पर वायरल करते हुए आवश्यक कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया l

शव पोस्टमार्टम के लिए जाने के बाद शोसल मिडिया पर वायरल मृतिका का फोटो से परिजनों को पता चला, जिसके बाद परिजन वहाँ पहुंचे l पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम होने के बाद युवती का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा l 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking