तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत राजापाकड़ में गुरुवार को अपराह्न अज्ञात कारण से लगी आग में एक किसान की पांच कट्ठा गन्ने की तैयार फसल जल गई। हांलांकि मौके पर जुटे ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद काबू पा आग को फैलने से रोका अन्यथा क्षति का दायरा बढ़ जाता। पीड़ित किसान ने पुलिस व चीनी मिल को सूचना दी।
उक्त गांव के छोटकी राजापाकड़ टोला निवासी किसान गिरीश सिंह का खेत आबादी से दूर दुर्गा स्थान के समीप है। खेत से अचानक धुआं व आग की लपटें उठती देख लोगों ने शोर मचाया। जुटे सैकड़ों लोगों ने अथक प्रयास के बाद जब आग पर काबू पाया जाता लगभग 20 डिस्मिल खेत की फसल जल गई।
मौके पर माचिस की डिब्बी मिलने से किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर आग लगाने का कयास लगाया जा रहा है।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…