News Addaa WhatsApp Group Join करें

तुर्कपट्टी: गुमसुदगी दर्ज होने के चार दिन बाद युवक का मिला शव

सुनील नीलम

Reported By:

Nov 25, 2024  |  5:36 PM

142 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: गुमसुदगी दर्ज होने के चार दिन बाद युवक का मिला शव
  • शव मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
  • हत्या की आशंका जताई
  • तीन भाई बहन मे दूसरे नंबर का था सन्नी

तुर्कपट्टी । तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के देवीपुर झरही माई के स्थान के समीप झरही नदी के पुल के पास एक युवक का शव ग्रामीणों ने देखा जिसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की पहचान गुरवलिया खरवार टोला निवासी पच्चीस वर्षीय सन्नी खरवार के रूप में हुई । मौत की खबर मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों द्वारा थाने पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संजय कुमार ने मय फोर्स मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।

आपके लिए और..- कुशीनगर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर चला पुलिस का...

मिली जानकारी के अनुसार गुरवलिया बाजार के खरवार टोला निवासी ओमप्रकाश खरवार का पुत्र सनी खरवार 20 नवंबर को दो साथियों के साथ झरही माई मंदिर की तरफ गया था। जब देर रात तक वह वापस नहीं लौटा तो घरवाले और ग्रामीण उसकी काफी खोजबीन किए। जब वह नहीं मिला तो 21 नवंबर को घर वालों ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी की दर्ज कराई। पुलिस की छानबीन चल ही रही थी तब तक सोमवार की सुबह 9 बजे झरही नदी में ग्रामीणों ने शव देखा जिसकी पहचान सनी खरवार के रूप में हुई। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया ।

चार दिन से गायब सनी का शव मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर के भाई सनी की शव मिलने की सूचना मिलते ही उसके पिता अचेतावस्था में चले गए। घर वालों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताया है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक तुर्कपट्टी संजय कुमार ने बताया कि पी एम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई की पता चल सकेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking