News Addaa WhatsApp Group Join करें

तुर्कपट्टी: जेट्रोफा का फल खाने से बीमार हुए लोट्स पब्लिक स्कूल को सील करने के बाद हरकत में आया बेसिक शिक्षा विभाग…..विद्यार्थियों की पढ़ाई को लेकर फिक्रमंद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 6, 2023  |  8:01 PM

898 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: जेट्रोफा का फल खाने से बीमार हुए लोट्स पब्लिक स्कूल को सील करने के बाद हरकत में आया बेसिक शिक्षा विभाग…..विद्यार्थियों की पढ़ाई को लेकर फिक्रमंद

तुर्कपट्टी/कुशीनगर (सुनील कुमार नीलम)। सोमवार को बीईओ अंकिता सिंह ने स्कूल के चौबीस विद्यार्थियों को चिन्हित कर उनके अभिभावकों के साथ बैठक की तथा नामांकन को लेकर उनके विचार जानें।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

शनिवार की दोपहर को लोट्स पब्लिक स्कूल के करीब पच्चीस विद्यार्थी मध्यावकाश में खेलने के दौरान स्कूल के बगल में उगे जेट्रोफा के फल को खा लिया था।।घबड़ाए प्रबन्धक,प्रधानचार्य और शिक्षकों की टीम ने दो चार पहिया वाहनों की व्यवस्था करके उन्हें जिला अस्पताल भेजा जहां उनका ईलाज किया गया। सभी बच्चों के स्वस्थ होकर वापस आने के बाद सोमवार की दोपहर तमकुही की बीईओ अंकिता सिंह ने प्राथमिक विद्यालय महुअवां बुजुर्ग पर अभिभावकों के साथ बैठक की।जिसमें करीब चौबीस अभिभावकों ने हिस्सा लिया।उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से कहा कि लोट्स स्कूल में पढ़ने वाले अपने अपने पाल्य का नामांकन नजदीक के परिषदीय विद्यालय में जिस कक्षा में पढ़ रहे थे उसी कक्षा में नामांकन करा दें। अन्य अभिभावकों को भी इसकी सूचना दें।सभी का नामांकन निशुल्क होगा तथा उन्हें पाठ्य पुस्तकें भी मुहैया कराई जाएंगी।

इस दौरान उमेश पटेल,दिनेश पटेल,उमाशंकर चौहान ,सुभाष पासवान,जितेंद्र प्रजापति,रामप्रवेश,दीपक शाही आदि अभिभावक मौजूद रहे।इस सम्बंध में बीईओ ने बताया कि लोट्स में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों से सम्पर्क किया जाएगा।ताकि किसी की पढ़ाई बाधित नहीं हो। आवश्यकतानुसार कोई भी अभिभावक मुझसे संपर्क करके आवश्यक जानकारी ले सकता है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking