News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मार्ग दुर्घटना में तीन अलग अलग बाइकों पर सवार एक महिला समेत पांच घायल

सुनील नीलम

Reported By:

Aug 19, 2024  |  8:31 PM

184 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मार्ग दुर्घटना में तीन अलग अलग बाइकों पर सवार एक महिला समेत पांच घायल

कुशीनगर ।सोमवार की सायं छह बजे तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत राजापाकड़ में कसया -तमकुहीरोड सड़क पर प्राइमरी स्कूल के सामने एक टैंपो से तीन बाइकें भिड़ गईं। घटना में इन बाइकों पर सवार सभी लोग घायल हो गए। एक युवक व एक महिला को उनके परिचित अस्पताल ले गए। जबकि तीन घायल युवकों को पुलिस ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सक ने उन्हें रेफर कर दिया।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पश्चिम दिशा से आरही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक उक्त विद्यालय के सामने एक बाइक से जा भिड़ी। बाइक पर सवार तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत दोघरा निवासी मंटू उम्र 30 गिरकर घायल हो गए। इसके बाद उक्त टैंपो एक अन्य बाइक से जा भिड़ी जिसपर सवार कसया नगर पंचायत निवासी रोहित कुमार (26) व रहसू जनूबी पट्टी निवासी अजय कुमार (28) बुरी तरह घायल हो गए व इनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद टेपों ने तीसरी बाइक में ठोकर मारी जिसपर सवार युवक व महिला (नाम पता अज्ञात) बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। हालांकि मौका पाकर टैंपो चालक वाहन सहित फरार हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसी बीच युवक व महिला को किसी ने उपचार के लिए भेज दिया।

जबकि सूचना पर मौके पर पहुंचे एसओ संजय कुमार, हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह, तारकेश चौबे, योगेश कुशवाहा ने उक्त तीनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking