News Addaa WhatsApp Group Join करें

तुर्कपट्टी: अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश; चोरी की बोलरो और पिकप के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 13, 2023  |  4:10 PM

154 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश; चोरी की बोलरो और पिकप के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले की तुर्कपट्टी पुलिस ने अंतर प्रांतीय वाहन चोर गैंग का खुलासा करते हुए एक बलोरो वाहन और एक माल वाहक पिकप के साथ तीन शातिर वाहन चोर को दबोचा है। पकड़े गए वाहन चोर शातिर अंतर प्रांतीय चोर है,जो सीमावर्ती इलाकों में घटना का अंजाम दिया करते है।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

बताते चले की अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अपराध व अपराधियो के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को थाना तुर्कपट्टी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर जोकवा बाजार ओवर ब्रिज पश्चिमी छोर के पास से अंतर प्रांतीय वाहन चोर अभियुक्तगण मो0 सईद सिद्दीकी पुत्र मो0 सोहेल, ,ऐनुल्लाह अंसारी उर्फ चंचल पुत्र करमल्ली साकिनान सपहा मुरली पट्टी थाना कसया जनपद कुशीनगर, 3-अरुण कुमार सिंह पुत्र फुलन सिंह साकिन पिपरा वार्ड नं0- 08 कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक अदद बोलेरो संख्या- UP.52.G.7022 व निशानदेही एक अदद पिकप संख्या- UP.57.A.8917 वाहनों की (कीमत लगभग 20 लाख रुपये) की बरामदगी की गयी है। बरामद दोनों वाहनों पर अंकित रजिस्ट्रेशन नम्बर का सत्यापन किया गया तो वाहनों पर दर्ज रजिस्ट्रेशन नम्बर फर्जी पाया गया, अभियुक्तगण द्वारा चोरी के वाहनों पर फर्जी रजिस्ट्रेशन नम्बर डालकर प्रयोग करते समय गिरफ्तार किया गया है। बरामद वाहनों में से बोलेरो वाहन BR.24.P.3901 के सम्बन्ध में काण्ड संख्या 875/2017 धारा 379 भादवि थाना ब्रह्मपुर जनपद बक्सर बिहार में अभियोग पंजीकृत किया है अन्य के संबंध में गहराई से छानबीन की जा रही है। उक्त अभियुक्तगण अन्तर्राज्यीय चोर हैं, जो सीमावर्ती राज्यों से वाहन चोरी का अपने आर्थिक व अन्य बुनियादी लाभ की पूर्ति करते हैं। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इन्होंने दिलाई सफलता

प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह थाना तुर्कपट्टी ,चौकी प्रभारी मधुरिया रणजीत सिंह बघेल ,उ0नि0 अभिषेक सिंह,उ0नि0 पंकज कुमार सिंह,हे0का0 अमरनाथ यादव,हे0का0 विजय बहादुर सिंह , का0 अनुराग सिंह,का0 रोशन चौधरी ,का0 अजीत सिंह ,का0 आनन्दी कुमार ,का0 दीपचन्द चौहान ,महिला आरक्षी सृष्टि सिंह थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking