News Addaa WhatsApp Group Join करें

तुर्कपट्टी: पिकप से तस्करी कर ले जायी जा रही दो गोवंश के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 13, 2023  |  6:49 PM

130 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: पिकप से तस्करी कर ले जायी जा रही दो गोवंश के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले की तुर्कपट्टी पुलिस ने एक माल वाहक पिकप से तस्करी कर ले जाई जा रही दो राशि गो वंश के साथ एक तस्कर को उस समय पकड़ा है,जब वह राष्ट्रीय राज मार्ग के रास्ते गो वंश को बिहार ले जा रहा था।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

बताते चलें की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में जनपद में गोवंश तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को थाना तुर्कपट्टी पुलिस द्वारा जोकवा ओवर ब्रीज के पास से एक पिकप वाहन सं0 UP52AT6769 से वध हेतु तस्करी कर ले जायी जा रही दो राशि गोवंश के साथ अभियुक्त नौशाद अन्सारी पुत्र नवाब अंसारी साकिन नेहरुवा कला थाना कटेया जिला गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस चौकी प्रभारी मधुरिया अवनीश कुमार सिंह को जरिए मुखबिर यह सूचना हाथ लगी की हाईवे के रास्ते तस्कर गो वंश को बिहार ले जाने वाले है,सूचना पर विश्वास कर चौकी प्रभारी ने वरिष्ठ उप निरीक्षक जीत बहादुर यादव थाना तुर्कपट्टी, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र वर्मा ,का0 ऋषि पटेल ,का0 रविन्द्र यादव को साथ लेकर ब्रिज पर नेकाबंदी कर उपरोक्त माल वाहक पिकप को पकड़ने में सफल हुए।

बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर स्थानीय पुलिस सु संगत धारा में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही में जुटी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking