News Addaa WhatsApp Group Join करें

तुर्कपट्टी: तीन पशु तस्करों पर पुलिस ने किया गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 13, 2024  |  6:07 PM

225 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: तीन पशु तस्करों पर पुलिस ने किया गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले की तुर्कपट्टी पुलिस ने तीन सक्रिय पशु तस्करों के ऊपर गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही किया है,ये सभी हाजी पशु तस्कर गैंग के सदस्य है।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

एसपी कुशीनगर धवल जयसवाल द्वारा कानून व्यवस्था को और सुदृढ बनाये जाने व अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी अनिल कुमार सिंह ने पशु तस्करी गैंग से संबंधित अभियुक्तगण मो0 हाजी माजिद पुत्र मंजूर हसन सा0 मोहल्ला शेख जादगान कस्बा कांधला जनपद शामली हा0मु0 बरदही बाजार कस्बा मनकापुर गोंडा उत्तर प्रदेश, राजू यादव पुत्र देवकी यादव सा0 बतरडेरा थाना कसया जनपद कुशीनगर, पंकज कुमार गुप्ता पुत्र देवनाथ शाह सा0 तियाय थाना आंदर जिला सीवान बिहार के विरुद्ध थाना तुर्कपट्टी में 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी।

जानिए क्या है मामला

उल्लेखनीय है कि उपरोक्त अभियुक्तगणों द्वारा अपने व अपने परिवार एवं सगे संबंधियों,गैंग सदस्यों के लिए आर्थिक व भौतिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से गोवंशीय पशु को वध हेतु क्रूरता पूर्वक बाध कर परिवहन व तस्करी करते हैं। दिनांक- 29.10.2023 को गिरोह के लीडर मो0 हाजी माजिद पुत्र मंजूर हसन सा0 मोहल्ला शेख जादगान कस्बा कांधला जनपद शामली के द्वारा अपने सहयोगी सदस्य राजू यादव पुत्र देवकी यादव सा0 बतरडेरा थाना कसया जनपद कुशीनगर व सदस्य पंकज कुमार गुप्ता पुत्र देवनाथ शाह सा0 तियाय थाना आंदर जिला सीवान बिहार के साथ क्रूरता पूर्वक बाध कर वध हेतु गोवंशीय पशुओ की परिवहन व तस्करी किये जाने की सूचना पर पुलिस द्वारा भारी सं0 में गोवंशीय पशु जीवित व मृत व वाहन बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 399/2023 धारा 429 भादवि 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधि0 पंजीकृत किया गया तथा दिनांक 03.11.2023 को मिली सूचना पर गैंग लीडर मो0 हाजी माजिद व गैंग सदस्यो कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तगण द्वारा पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से अवैध असलहो से फायर किया गया। जवाबी कार्यवाही में एक अभियुक्त घायल हो गया तथा गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तगण के पास से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र व कारतूस बरामद हुआ। गैग लीडर मो0 हाजि माजिद के उपरोक्त के विरुद्ध प्रदेश के विभिन्न जनपद में लगभग दो दर्जन मुकदमे दर्ज है तथा अभियुक्त राजू यादव उपरोक्त का लम्बा आपराधिक इतिहास रहा है।

बोले थानाध्यक्ष अनिल सिंह

इस संवाददाता से बात चीत के क्रम में थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी अनिल कुमार सिंह ने बताया की मोहमद हाजी मजीद कुख्यात पशु तस्कर है जिसके ऊपर प्रदेश में लगभग दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जो प्रतिबंधित जानवरो की तस्करी करने का गैंग चलाता है,और गैंग का खुद लीडर है।उपरोक्त कार्यवाही प्रभावी अंकुश लगाने का एक हिस्सा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…

पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत
पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत

हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…

कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया
कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया

कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking