News Addaa WhatsApp Group Join करें

तुर्कपट्टी पुलिस ने किया गैंगस्टर पर बड़ी कार्यवाही… 2.5 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति को किया जब्त

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 31, 2023  |  6:45 PM

175 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी पुलिस ने किया गैंगस्टर पर बड़ी कार्यवाही… 2.5 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति को किया जब्त WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने में सूबे की पुलिस कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। इस क्रम में कुशीनगर पुलिस ने तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार से बनाए गए अकूत संपत्ति के एक अभियुक्त पर अपना चाबुक चलाया है।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे अभियान के तहत गैंगेस्टर एक्ट के अभियुक्तो के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अन्तर्गत की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना तुर्कपट्टी पुलिस व राजस्व टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 323/2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज क्रिया कलाप निवारण अधिनियम के अभियुक्त चन्द्रभान यादव पुत्र स्व0 महादेव यादव साकिन छंहू थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर के द्वारा अवैधानिक कृत्यों से धन अर्जित करके बहदग्राम छंहू तहसील कसया में स्थित गाटा संख्या 1048 में 0.032 हे0 भूमि अपने नाम से व उसकी पत्नी के नाम से क्रमशः गाटा संख्या 230 क में 0.054 हे0 व गाटा संख्या 1197 में 0.009 हे0 व गाटा संख्या 1047 में 0.014 हे0 व गाटा संख्या 448 में 0.326 हे0 व गाटा संख्या 390 में 0.057 हे0 व गाटा संख्या 243 में 0.076 हे0 व गाटा संख्या 847 में 0.047 हे0 के रूप में अर्जित की गयी । अर्जित की गयी उक्त भूमि गाटा सं0 1047/1048 जो दो खण्डो में बना है , एक खण्ड में अभियुक्त द्वारा कार्यालय व तीन कमरे का निर्माण किया गया है जबकि दूसरे खण्ड में एक दो कमरा व टीनशेड बना है एवं दोनो खंड चारदिवारी से घिरा हुआ है (कुल कीमत लगभग 2,54,43,660/- रूपये), को दिनांक 30.05.2023 को उ०प्र० गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के तहत जब्त/कुर्क के आदेश के अन्तर्गत बुधवार को उक्त सभी भूमि मय मकान सहित जब्त किया गया एवं दो खण्ड में बनी मकान में आगे गेट लगा है एवं पीछे एक दरवाजा लगा है ,दरवाजा एवं सभी कमरो में गेट पर ताला लगाकर सील सर्व मोहर कर नमूना मोहर तैयार किया गया व अन्य भूमि में जब्तीकरण के दौरान मुनादी बजवाकर, पोस्टर चस्पा कर व बोर्ड लगाकर ,लाऊड हेलर से व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया गया एवं मकान व जमीन पर लाल झंडी लगाकर चिन्हित किया गया ।

जब्तीकरण की कार्यवाही करने वाली टीम

प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह थाना तुर्कपट्टी,नायब तहसीलदार कसया शैलेश कुमार सिंह ,निरीक्षक संजय कुमार ,निरीक्षक रामनरायण दूबे,निरीक्षक धनवीर सिंह ,निरीक्षक संतोष कुमार ,निरीक्षक रामचन्द्र राम , रणजीत सिंह बघेल थाना तुर्कपट्टी,उ0नि0 , गौरव राय थाना तुर्कपट्टी ,उ0नि0 अभिषेक सिंह थाना तुर्कपट्टी,उ0नि0 श्री तपनरायन राम , मय थाना टीम तुर्कपट्टी मौजूद रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking