Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27
Advertisement

तुर्कपट्टी: संदिग्ध परिस्थितियों में पोखरी के किनारे मिला महिला का शव ,चर्चाओं की बजार गर्म

सुनील नीलम
Mar 22, 2024, 2:08 PM IST • अब तक 209 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बसडीला पांडेय मन्दिर के पीछे पोखरी के किनारे एक महिला का शव शव मिला है । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है। घटना के विषय में तरह तरह की चर्चाओं की बजार गर्म हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतका पिंकी का उम्र 36 वर्ष है,इसका विवाह 21 वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के विजयपुर उत्तर पट्टी निवासी संजय सिंह से हुआ था जिनसे मृतका के दो बेटे हैं।करीब पंद्रह वर्ष पूर्व पति-पत्नी में पारिवारिक कलह के चलते पिंकी बिगत बारह वर्ष से अपने मायके तुर्कपट्टी थाना के ही गांव क़ुरमौटा में रहती है ।

Advertisement

इस सम्बंध में सीओ अभिषेक कुमार ने इस संवाददाता से बताया है कि फॉरेंसिक टीम मौके पर आ चुकी है, वह अपना कार्य कर रही है।पुलिस भी जांच कर आगे की कार्यवाही बढ़ा रही है।वही थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी अनिल सिंह ने बताया है कि पोस्मार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। परिजनों द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

सुनील नीलम

रिपोर्ट: तुर्कपट्टी, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi