News Addaa WhatsApp Group

Twitter ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का अकाउंट लॉक किया, अमेरिकी नियमों का हवाला!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 25, 2021  |  5:35 PM

536 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Twitter ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का अकाउंट लॉक किया, अमेरिकी नियमों का हवाला!

आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि उनका ट्विटर एक घंटे तक बंद कर दिया गया था। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री ने बताया कि उनके ट्वीटर हेंडल का एक्‍सेस कंपनी ने एक घंटे तक के लिए बंद कर दिया था।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध...

ट्टिवर ने मेरा अकाउंट एक्‍सेज सीजन करने के पीछे अमेरिका के डिजीटल मिलेनियम कापी राइट एक्‍ट को उलंघन का हवाला दिया है। रविशंकर ने अपने इस ट्वीट के साथ दो स्‍क्रीन शार्ट भी साझा किया है। जिसमें उन्‍होंने कारण साक्षा किया है जिसके कारण उनका ट्टिटर अकाउंट का एक्‍सेस बंद कर दिया गया था। उन्‍होंने वो भी स्‍क्रीन शार्ट शेयर किया जिसमें उन्‍हें एक घंटे बाद दोबार एक्‍सेज मिल गया दिखाई दे रहा है।

रविशंकर प्रसार ने कहा कि ट्विटर की कार्रवाई भारत के नए आईटी नियमों का उल्लंघन है। मंत्री ने टीवी चैनलों के साथ उनके वीडियो साक्षात्कार पोस्ट किए थे।प्रसाद ने लिखा, “दोस्तों! आज कुछ बहुत ही अजीब हुआ। ट्विटर ने मेरे अकाउंट को लगभग एक घंटे तक इस आधार पर एक्सेस करने से मना कर दिया कि अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन हुआ है और बाद में उन्होंने मुझे अकाउंट एक्सेस करने की अनुमति दी।”

उन्‍होंने कहा ट्विटर की कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) नियम 2021 के नियम 4 (8) के घोर उल्लंघन था, जहां वे मुझे अपने स्वयं के खाते तक पहुंच से वंचित करने से पहले मुझे कोई पूर्व सूचना तक नहीं दी। बिना मुझे सूचना दिए ही मेरा अकाउंट घंटे भर के लिए ब्लॉक कर दिया।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking