News Addaa WhatsApp Group Join करें

जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले में कुशीनगर जनपद के दो युवक घायल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 13, 2022  |  8:59 PM

1,319 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले में कुशीनगर जनपद के दो युवक घायल

मल्लूडीह/कसया। कुशीनगर जनपद निवासी दो व्यक्ति जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमले में हुए घायल थाना कसया अंतर्गत ग्राम धुरिया के मुसहर बस्ती धुरिया भाठ निवासी दो मुसहर युवकों को जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने गोली मारकर घायल कर दिया । अनन्त नाग जिला अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है ।मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने टारगेट किलिंग की बारदात को अंजाम दिया है ।

आपके लिए और..- फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही...

शनिवार को खूंखार आतंकियों ने अनन्तनाग में बाहरी मजदूरों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की तथा आतंकी घटना के बाद फरार हो गए और सेना ने उनकी तलाशी में अभियान तेज कर दिया । आज दोपहर बाद थानाक्षेत्र के धुरिया भाठ मुसहर बस्ती निवासी गोंविन्द पुत्र भीमल उम्र करीब 35 वर्ष ने अपने घर फोन कर बताया की खुद और गांव में नवासा पर रह रहे रहसु जनूबी पट्टी टोला पुरैना निवासी छट्ठू उम्र करीब 35 वर्ष घायल हो गए हैं जो वहां के अनंत नाग जिला अस्पताल में भर्ती हैं । जहां उनका इलाज चल रहा है । इससे पूर्व शनिवार को बेहोशी की वजह से ये लोग ठीक पता नहीं बता पाए और आज होश आने पर नाम और पता बताए जाने पर कश्मीर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक को जानकारी दी । घटना के बावत स्थानीय स्तर पर पुलिस को पता नहीं था लेकिन अन्य एजेंसियां सक्रिय रहीं । गोंविन्द की पत्नी माया देवी ने बताया की छः माह पूर्व होली के वक्त यह लोग कश्मीर गए थे ।

जहां मकान निर्माण में सटरिंग आदि का कार्य कर रहे थे । गोंविन्द के तीन बच्चे बिरजू , सरिता और सूरज हैं । जबकि छट्ठू की पत्नी सरिता और दो बच्चे हैं । गरीब घरों में मातम का माहौल छाया हुआ है ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…

हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी
हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी

स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…

पासपोर्ट का सपना पड़ा भारी: फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल उजागर, महिला समेत दो गिरफ्तार
पासपोर्ट का सपना पड़ा भारी: फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल उजागर, महिला समेत दो गिरफ्तार

कुशीनगर। पासपोर्ट हासिल करने के लिए फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार…

कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से ‘शराब’ तैयार, नकली ढक्कनों से ब्रांडेड बोतलों का जाल! दो गिरफ्तार
कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से ‘शराब’ तैयार, नकली ढक्कनों से ब्रांडेड बोतलों का जाल! दो गिरफ्तार

कुशीनगर। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तुर्कपट्टी पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking