कुशीनगर । उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. शुक्रवार को यूपी में 11 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं. तबादलों के तहत 9 जिलों के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट भी बदले गए हैं.
उमेश मिश्रा को कुशीनगर के नए डीएम बनाए गए हैं तो वहीं, प्रियंका निरंजन को मिर्जापुर का डीएम बनाया गया है. दिव्या मित्तल बस्ती की डीएम बनाई गई हैं. इस बीच कानपुर देहात की विवादित डीएम नेहा जैन को हटा दिया गया है. अब नेहा विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक होंगी. अंकित अग्रवाल को रामपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं, आलोक सिंह कानपुर देहात के डीएम बनाए गए हैं. प्रेम रंजन को एटा का जिलाधिकारी तो वहीं अक्षय त्रिपाठी को ललितपुर का डीएम बनाया गया है. संतकबीरनगर का डीएम महेंद्र सिंह तंवर तो बिजनौर का डीएम रविंद्र कुमार मंदार को बनाया गाय है.
हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…
कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…
परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…