News Addaa WhatsApp Group Join करें

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षार्थ “महिला सुरक्षा विशेष दल” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 8, 2022  |  4:45 PM

931 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षार्थ “महिला सुरक्षा विशेष दल” कार्यक्रम का हुआ आयोजन
  • बालिकाओं,छात्राओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में किया जागरूक

कुशीनगर । महिला सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए “मिशन शक्ति अभियान” के अन्तर्गत जनपद के समस्त थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा हेतु विशेष दल का गठन किया गया है। इस तरह पूरे जनपद में कुल अठारह टीमों का गठन किया गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे #मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को थाना को0 पड़रौना के उप निरीक्षक प्रभात यादव प्रभारी महिला सुरक्षा विशेष दल व इनकी टीम कोतवाली पडरौना, चौकी प्रभारी सुभाष चौक द्वारा थाना क्षेत्रार्न्तगत स्थित जेडीएस इण्टरनेशनल स्कुल पडरौना के प्रागंण में कार्यक्रम का आयोजन कर बालिकाओं/छात्राओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में विस्तार पुर्क चर्चा करते हुए उन्हे जागरूक किया गया तथा उपस्थित छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मा0 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने-अपने सीयूज नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया। साथ ही साथ महिला सशक्तिकरण एवं उनमें सुरक्षा की भावना बनाए रखने हेतु आत्मारक्षा के गुण हेतु “मार्शल आर्ट” का प्रदर्शन कर उन्हे प्रशिक्षित किया गया। थाना प्रभारी द्वारा छात्राओं/बालिकाओं को बताया गया कि कभी भी आवश्यकता पडने पर सम्बन्धित महिला सुरक्षा विशेष दल व उ0प्र0 पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं हेतु चलाये जा रहे टोल फ्री नम्बरों पर बेझिझक कॉल कर अपनी समस्या बता सकती हैं। महिलाओ एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाया गया एवं महिला अधिकारों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया एवं छात्र/छात्राओ/ बालिकाओं/महिलाओं को अवगत कराया गया कि सभी थानो में महिलाओ की सुरक्षा/सहायता हेतु एक महिला हैल्पडेस्क बनाया गया है, जहाँ पर महिला कर्मी द्वारा महिलाओ की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण कराया जायेगा।

आपके लिए और..- जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी...

इसके साथ ही मौजूद छात्राओ को मिशन शक्ति अभियान के पैम्पलेट वितरित कर यू0पी0 पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा सम्बन्धी चलायी जा रही हैल्पलाइन नम्बरो के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही सभी बालिकाओं/छात्राओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया। इस *पुरे कार्यक्रम का संचालन सोशल मीडिया सेल कार्यालय पुलिस अधीक्षक जनपद कुशीनगर द्वारा किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला दलित समुदाय के लड़के…

जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल
जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल

कुशीनगर । सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना…

सर्पदंश से सात वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सर्पदंश से सात वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गडहिया बसंतपुर के झझवा टोले का मामला खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking