News Addaa WhatsApp Group Join करें

संगीनों के साए में कुशीनगर के पडरौना का मिश्रौली बाजार में निकला श्रीकृष्ण का डोल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 20, 2022  |  8:34 PM

862 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
संगीनों के साए में कुशीनगर के पडरौना का मिश्रौली बाजार में निकला श्रीकृष्ण का डोल

पडरौना/कुशीनगर। शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली का डोल मेला शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मेले में आए डोल और झांकियों की वापसी के साथ ही प्रशासन ने भी चैन की सांस ली।

आपके लिए और..- 9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध...

मिश्रौली के टोला विश्राम पट्टी, सनेरामल छपरा, सोहरौना, बाजार टोला, आधार छपरा, बहादुरगंज, कोइरिया टोला, सहुआडीह, चंदरपुर, सुसवलिया, सिरसिया, पटेरा मंगलपुर, बरकंटी, अब्दुलचक, सौनहा आदि दर्जन भर गांवों से जुलूस की शक्ल में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियां सजाकर मिश्रौली आईं। जुलूस में द्रोपदी चीरहरण, श्रीकृष्ण सुदामा भेंट, श्रीराम दरबार आदि की झांकियां सजी थीं। जुलूस में शामिल सैकड़ों लोग एक स्वर से श्रीकृष्ण की जय-जयकार कर रहे थे। लाउडस्पीकर पर गूंजने वाला हरिनाम दूर-दूर तक सुनाई दे रहा था। हालांकि, मिश्रौली बाजार में मेला बमुश्किल दो घंटे ही रहता है लेकिन रामकोला-पडरौना मार्ग तीन घंटे तक जाम रहा। आसपास के गांवों से आए लोग, मेले में खरीदारी भी करते रहे। बच्चों और युवाओं ने मेले का खूब आनंद उठाया। एसडीएम सदर महात्मा सिंह और सीओ सिटी कुंदन सिंह ने मेले में पहुंच कर पुलिस बलों की चौकसी का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिया। मेले में सुरक्षा व्यवस्था का दारोमदार सीओ सदर कुंदन और सीओ कसया संभाले थे। हाटा और पडरौना कोतवाल के अलावा दस थानों के थानाध्यक्ष अपने मातहतों के साथ मौजूद थे। कई प्लाटून पीएसी, दो क्यूआरटी, महिला थाने की एसओ की अगुवाई में महिला पुलिसकर्मी तो थी हीं 30 दरोगा, 500 से ज्यादा कांस्टेबल,फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस भी तैनात की गई थी। एसडीएम महात्मा सिंह भी अपने मातहतों के साथ डेरा जमाए रहे। इसके अलावा विशुनपुरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी भी अपने कर्मियों के साथ मुस्तैद रहे।

प्रशासन ने ली राहत की सांस: सांप्रदायिक दृष्टिकोण से मिश्रौली डोल मेला प्रशासन के लिए अतिसंवेदनशील माना जाता है। मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन को बहुत पापड़ बेलने पड़ते हैं। स्थिति यह है कि जब तक मेला समाप्त नहीं हो जाता तब तक अधिकारियों की सांस अटकी रहती है। डोल मेला शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस के अधिकारी आसपास के गांवों के मानिंद लोगों से रायमशविरा करते हैं।

डोल आयोजकों को तिलक और माला पहनाकर किया स्वागत: मिश्रौली बाजार में विभिन्न गांव से आने वाले श्री कृष्ण डोल पालकी के आयोजक ज्यो ही अपने दरवाजे से डोल मिश्रौली बाजार लेकर पहुंचे यहां मौजूद हिंदू वाहिनी के नेता दूधनाथ वर्मा ने अपने पंडाल के समक्ष ढोल आयोजकों को पहले तिलक लगाया इसके बाद माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान सदर विधायक भाजपा मनीष जायसवाल मंटु,महेंद्र दीक्षित,पिंटू मिश्र,सुनील दीक्षित, दाउ,शंभू शरण मिश्रा समेत राजस्व विभाग और विद्युत विभाग के अलावा भारी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे ‌

मेला में आए दूरदराज से लोगों को ग्राम प्रधान ने कराया जलपान: विश्राम पट्टी गांव से निकाली गई डोल मेला पालकी में शामिल युवा बुजुर्ग बच्चे महिलाओं को रास्ते में ग्राम प्रधान अनवर के तरफ से नि: शुल्क जलपान कराया गया। इस दौरान आबताब सिद्दीकी आदि लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित

हाटा कुशीनगर । शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय…

9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!
9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!

कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में हुई एक संदिग्ध…

सुकरौली में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का फूल मालाओं के जोरदार स्वागत
सुकरौली में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का फूल मालाओं के जोरदार स्वागत

सुकरौली (कुशीनगर)। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के शुक्रवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking