अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सुबोधिया खुर्द में स्थित मझना नाले के पास बुधवार की देर शाम सुबह अर्ध विक्षिप्त अवस्था में एक 50 वर्षीय व्यक्ति को कुछ लोगो ने देखा जिसकी सूचना अहिरौली बाजार व सुकरौली पुलिस चौकी को दी गयी।अर्ध विक्षिप्त हालत में व्यक्ति को पुलिस ने लोगो के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पहुंचाया। व्यक्ति का आधा शरीर पानी से भीगा हुआ था।
जरूरी उपचार करने के बाद भी व्यक्ति को पूरी तरह से होश न आने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ धर्मेन्द्र कुमार तिवारी ने युवक के कपड़े खराब होने पर बाजार से गर्म कपड़ा मंगवा कर पहनाया। व्यक्ति के पास से कोई पहचानपत्र न मिलने पर शिनाख्त नहीं हो पायी।
राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…
हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…
हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…
खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…