यूपी के एटा में करवा चौथ की खरीददारी करने गई एक महिला ने लड़की को पकड़कर पीट दिया। बताया जा रहा है कि लड़की ने महिला को आंटी कह दिया था इसके बाद वह भड़क गई और खरीददारी छाेड़कर लड़की को बीच बाजार में ही बाल पकड़ पर खूब पीटा। बाजार में मौजूद पुलिस ने किसी तरह दोनों को अलग-अलग किया। ।
आजकल करवा चौथ की खरीददरी को लेकर काफी चहल पहल है। बाबूगंज बाजार में कुछ पिछले दिनों हुई मारपीट के बाद काफी संख्या में पुलिस तैनात रहती है। सोमवार देर शाम एक दुकान पर खरीददारी करने के लिए कई महिलाएं खड़ी थी। तभी एक लड़की ने एक महिला काे आंटी जी कह दिया। इतना सुनते ही वह भड़क गई। खरीददारी छोड़कर वह मारपीट पर उतारू हो गई। लड़की को बाल पकड़ पकड़ की पिटाई की। वहां मारपीट के बाद भगदड़ सी हो गई। मारपीट होते देख महिला पुलिस और अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे तो दोनों को किसी तरह अलग किया। दोंनों महिलाओं को अलग कर पूछा तो पता चला कि युवती ने एक महिला को आंटी कह दिया था।

भजन गायक मुन्ना लाल के भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु कप्तानगंज/बस्ती । विकास खंड…
तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…
गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…
बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…