News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: तीन तलाक पीड़िताओं के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, सलाना देगी 6 हजार रूपये!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 13, 2020  |  2:54 PM

828 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: तीन तलाक पीड़िताओं के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, सलाना देगी 6 हजार रूपये!

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार (Yogi Govt) की ओर से राज्य की तीन तलाक (triple talaq) पीड़िताओं के लिए राहत की खबर है। योगी सरकार इन महिलाओं के लिए 6 हजार रुपए सालाना देने के लिए जल्द ही एक योजना लाने जा रही है। ये धनराशि पीड़ित महिलाओं को तब तक दी जाएगी जब तक की उन्हें न्याय नहीं मिल जाता। राज्य में लगभग 7 हजार ऐसी महिलाओं को चिन्हित किया गया है।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

पहले 500 रुपये महीने देने का किया गया था ऐलान

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते 25 सितंबर 2019 को आयोजित एक संवाद कार्यक्रम में तीन तलाक पीड़ित और परित्यक्ता महिलाओं के लिए 500 रुपये महीने आर्थिक सहायता की घोषणा की थी। यह सहायता महिलाओं को न्याय मिलने तक जारी रहेगी। अच्छी बात ये है कि अन्य कल्याणकारी योजना की तरह इसमें कोई भी आय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। इस योजना के तहत अगर महिला किसी भी प्रकार से पीड़ित है तो वो इस लाभ को पाने की हकदार है।

प्रदेश में पीड़िताओं की संख्या लगभग 7 हजार

सरकार के निर्देश पर विभिन्न जिलों से तलाक पीड़ित महिलाओं को चिन्हित किया गया है, ताकि संख्या के आधार पर बजट प्रावधान किया जा सके। राज्य के विभिन्न जिलों से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में तीन तलाक पीड़ित महिलाओं की संख्या लगभग 7 हजार है। इसमें उन महिलाओं के आंकड़े नहीं शामिल किए गए हैं जो अन्याय सहने के बाद चुप बैठ गईं और कहीं भी शिकायत दर्ज नहीं कराई।

शिकायत दर्ज न कराने वाली महिलाओं का नाम नहीं

इस मामले पर अधिकारियों का कहना है कि शिकायत दर्ज न कराने वाली महिलाओं की संख्या भी काफी हो सकती है, लेकिन बिना किसी शिकायत के उन तक पहुंचना आसान नहीं है। इसलिए पहले चरण में एफआईआर दर्ज कराने या कोर्ट केस करने वाली महिलाओं को ही शामिल किया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking