News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: दबंग दुल्हन ने जयमाला से पहले स्टेज पर चलाई गोली फिर पहनाई वरमाला, देखे वायरल वीडियो!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 1, 2021  |  12:33 PM

2,509 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: दबंग दुल्हन ने जयमाला से पहले स्टेज पर चलाई गोली फिर पहनाई वरमाला, देखे वायरल वीडियो!

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में कानून की धज्जियां उड़ाने में पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी पीछे नहीं है। जेठवारा थाने के पास एक गांव में रविवार रात एक शादी में दुल्हन ने लाइसेंसी रिवाल्वर से पहले गोली चलाई फिर होने वाले पति का हाथ पकड़कर जयमाल के लिए स्टेज पर कदम रखा। उसके बाद दूल्हे को वरमाला पहनाई। लाल जोड़े में सजी दुल्हन के हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ। जबकि शासन व प्रशासन ने वैवाहिक कार्यक्रम में लोगों की संख्या निर्धारित करते हुए हर्ष फायरिंग पर रोक लगा रखी है।

सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ उस वीडियो में फिल्मी गानों के बीच लोग खुशी से झूम रहे हैं। इस बीच जयमाल के लिए स्टेज पर लाल जोड़े में सजी दुल्हन को परिजन लेकर पहुंचते हैं। दुल्हन जयमाल के मंच की सीढ़ियां चढ़ने लगी तभी पास मौजूद एक व्यक्ति ने उसके हाथ में रिवाल्वर थमा दी। दुल्हन ने रिवाल्वर से हवाई फायरिंग करने के बाद स्टेज पर कदम रखा। उसके फायर करते ही वहां मौजूद लोगों के तालियों से परिसर गुंजायमान हो उठा। इलाके में दुल्हन का रिवाल्वर से फायर करना चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि एसओ जेठवारा संजय पांडेय ने शादी में दुल्हन के हर्ष फायरिंग करने की जानकारी से इनकार किया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

यहाँ देखे वायरल वीडियो!

UP: दबंग दुल्हन ने जयमाला से पहले स्टेज पर चलाई गोली फिर पहनाई वरमाला, देखे वायरल वीडियो!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

खड्डा , कुशीनगर। उत्तर प्रदेश और बिहार सीमा से सटे पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking