News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: बहन की परीक्षा ट्रेन लेट होने से रही थी छूट,भाई ने किया ट्वीट सुपरफास्ट बन गई ट्रेन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 5, 2021  |  7:51 PM

1,720 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: बहन की परीक्षा ट्रेन लेट होने से रही थी छूट,भाई ने किया ट्वीट सुपरफास्ट बन गई ट्रेन WhatsApp
Responsive image

वाराणासी।मऊ से अनवर जमाल ने सर मेरी बहन की परीक्षा बनारस में 12 बजे से शुरू होगी और ट्रेन ढाई घंटा लेट है, कृपया मेरी मदद करें।अनवर ने ये ट्वीट रेलसेवा को टैग करते हुआ किया।
भारतीय रेलवे ने जैसे ही ये ट्वीट देखा फौरन संज्ञान में लिया।एक बहन के भविष्य को बचाने के लिए भाई के द्वारा ट्वीट मे किये गये निवेदन को मानते हुए ट्रेन की गति को बढ़ा दी गयी।ट्रेन 11 बजे वाराणसी सिटी जंक्शन पहुंची और बहन ने 12 बजे से बीटीसी परीक्षा का पेपर दिया।

आपके लिए और..- रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी...

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर जिले की रहने वाली नाज़िया तब्बसुम का डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) 2017 के चौथे समेस्टर का पेपर बुधवार को वल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटर कालेज वाराणसी में दोपहर 12 बजे से थी।
तब्बसुम के भाई अनवर जमाल ने छपरा वाराणसी सिटी एक्सप्रेस (05111) में मऊ से वाराणसी के लिए रिजर्वेशन कराया था। ट्रेन को मऊ जंक्शन पर सुबह 6:25 बजे आना था, लेकिन ट्रेन ढाई घंटे लेट आई।
ट्रेन में बैठने के बाद तब्बसुम के भाई अनवर ने अपने ट्विटर हैंडिल @anwar_jamal_ से रेल सेवा के ट्विटर हैंडिल @RailwaySeva को टैग करते हुए लिखा कि सर मेरी बहन की परीक्षा दोपहर 12 बजे से वाराणसी में है पर ट्रेन संख्या 05111 मऊ जंक्शन से ही ढाई घंटा लेट चल रही है। मदद कीजिये वरना मेरी बहन की परीक्षा छूट जायेगी। इसके साथ अनवर ने अपनी बहन का एडमिट कार्ड भी अटैच किया था।
रेलवे प्रशासन ट्वीट मिलते ही फौरन अलर्ट हो गया और एक भाई के निवेदन पर बहन की परीक्षा न छूटने पाए।रेलवे के अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान में लिया और ट्रेन की स्पीड बढ़ाने का आदेश दिया गया।जिसके बाद ट्रेन दो घण्टे में मऊ से वाराणसी पहुँच गयी। ट्रेन 11 बजे वाराणसी सिटी जंक्शन पहुंच गई और नाज़िया तब्बसुम ने तय समय पर अपने सेंटर पहुंचकर अपना पेपर दिया। रेलसेवा पर हुए ट्वीट को संज्ञान मे लेने और रेलवे के इस प्रयास की सराहना हो रही है वहीं नाज़िया और उसके भाई अनवर ने भी रीट्वीट कर रेलवे का धन्यवाद दिया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking