News Addaa WhatsApp Group

UP: योगी सरकार का बड़ा फैसला, पत्रकारों और उनके परिवार को मिलेगा कोरोना वैक्सीनेशन में प्राथमिकता!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 4, 2021  |  11:59 AM

1,091 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: योगी सरकार का बड़ा फैसला, पत्रकारों और उनके परिवार को मिलेगा कोरोना वैक्सीनेशन में प्राथमिकता!

उत्तर प्रदेश  में चल रहे सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में अब पत्रकारों और उनके परिजनों को खास तवज्जो दी जाएगी. कोरोना वारियर्स की तरह इस आपदा की घड़ी में दिन रात कवरेज कर रहे मीडियकर्मियों व उनके 18 साल से ऊपर के परिजनों के वैक्सीनेशन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलग से सेंटर अलॉट करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि हो सके तो मीडियकर्मियों के ऑफिस पर जाकर या फिर अलग सेंटर अलॉट कर 18 साल से ऊपर वाले मीडियकर्मियों व उनके परिजनों का टीकाकरण किया जाए.

आज की हॉट खबर- जयमाल से पहले जंग! शादी तोड़ने की बात पर भड़की...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया कर्मियों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए निर्देश दिया है कि मीडियाकर्मियों को वैक्सीनेशन में प्राथमिकता दी जाए. उनके लिए अलग सेंटर अलॉट किए जाएं और जरूरत हो तो उनके कार्यस्थलों पर जाकर निर्धारित मानकों को पूरा करते हुए उनके 18 प्लस के परिजनों के साथ फ्री वैक्सीनेशन किया जाए.

अब तक 16 पत्रकारों की मौत

गौरतलब है कि यूपी में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की चपेट में मीडियाकर्मी और उनके परिजन भी आ चुके हैं. बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी अभी भी कोरोना संक्रमित हैं. इतना ही नहीं अभी तक 16 पत्रकारों की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हो चुकी है. ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडियकर्मियों की सुरक्षा के लिए अधिकारियों को यह निर्देश दिया है. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में इस समय 18 साल से ऊपर वालों का टीकाकरण किया जा रहा है. राजधानी लखनऊ के भी 10 सेंटर्स पर 18 साल के ऊपर वालों का टीकाकरण किया जा रहा है.

संबंधित खबरें
मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त
मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त

भजन गायक मुन्ना लाल के भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु कप्तानगंज/बस्ती । विकास खंड…

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking