News Addaa WhatsApp Group

UP: फ़रवरी में हो सकता है पंचायत चुनाव,आज से शुरू होगी परिसीमन की प्रक्रिया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 9, 2020  |  11:18 AM

1,376 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: फ़रवरी में हो सकता है पंचायत चुनाव,आज से शुरू होगी परिसीमन की प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार (Yogi Government) फरवरी 2021 में पंचायत चुनाव (UP Panchayat Election) कराने की तैयारी कर रही है. सरकार की कोशिश है कि अगले साल होने वाले यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को संपन्न करा लिया जाए. इसी क्रम में गौतमबुद्धनगर, गोंडा, संभल व मुरादाबाद जिले में ग्राम पंचायतों के परिसीमन की प्रक्रिया 9 नवंबर से शुरू हो रही है. अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंहइसके आदेश जारी कर दिए हैं. इन चार जिलों में 2015 में परिसीमन नहीं हो पाया था. पंचायतों के पुनर्गठन की अधिसूचना का गजट नोटिफिकेशन 18 दिसंबर तक कर दिया जाएगा.

आज की हॉट खबर- कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41...

गजट नोटिफिकेशन 18 दिसंबर तक

अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने गौतमबुद्धनगर, गोंडा, संभल व मुरादाबाद जिले में परिसीमन के लिए समय सारिणी तय कर दी है. इसके मुताबिक ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के संबंध में 9 से 20 नवंबर तक प्रस्ताव लिए जाएंगे. 21 से 25 नवंबर तक ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन व परिसीमन के लिए जिला स्तर पर तैयार प्रस्ताव का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा. 2 दिसंबर तक अंतिम प्रकाशन पर आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी. परीक्षण के बाद सभी आवेदन पत्रों पर अंतिम संस्तुतियां 6 दिसंबर तक पंचायत निदेशालय को भेजी जाएंगी. निदेशालय स्तर पर 7 से 13 दिसंबर के बीच अधिसूचना जारी की जाएगी. इस अधिसूचना का गजट नोटिफिकेशन 14 से 18 दिसंबर के बीच किया जाएगा

लॉकडाउन की वजह से हुई देरी

जानकारी के मुताबिक पिछले पांच सालों में नगरीय निकायों के सीमा विस्तार से जो 42 जिले प्रभावित हुए हैं, उनमें ग्राम पंचायतों के परिसीमन का कार्य इसी माह पूरा कर लिया जाएगा. साल के आखिर तक पंचायतों की मतदाता सूची का पुनरीक्षण भी पूरा हो जाएगा. गौरतलब है कि प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल अगले माह 25 दिसंबर को पूरा हो जाएगा. इस वर्ष मार्च महीने से कोविड-19 की परिस्थितियों और फिर लॉकडाउन के चलते चुनाव की तैयारियां समय से प्रारंभ नहीं हो सकीं थी.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’
इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’

नई दिल्ली स्थित नेपाली राजदूतावास ने आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर योगी आदित्यनाथ सरकार,…

कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41 करोड़ की 278 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास!
कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41 करोड़ की 278 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास!

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के…

यूपी में बिजली बिल का झटका टला: विद्युत नियामक आयोग ने UPPCL के 10% सरचार्ज को बताया ‘अवैध’, UPPCL को नोटिस
यूपी में बिजली बिल का झटका टला: विद्युत नियामक आयोग ने UPPCL के 10% सरचार्ज को बताया ‘अवैध’, UPPCL को नोटिस

लखनऊ (न्यूज़ अड्डा): उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) द्वारा जून 2026 से उपभोक्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking