News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: आज आधी रात से खत्म हो जाएगा जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 13, 2021  |  11:16 AM

1,098 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: आज आधी रात से खत्म हो जाएगा जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल!

उत्‍तर प्रदेश में आज आधी रात के बाद यानी 13 जनवरी रात 12 बजे से सभी जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। इसके बाद प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्षों के सारे अधिकार प्रशासन के पास आ जाएंगे और जिला पंचायतों में जिलाधिकारी प्रशासक बन जाएंगे। जानकारी के मुताबिक 15 मार्च से 30 मार्च के बीच पंचायत चुनाव होने हैं। चुनाव परिणाम आने के 21-21 दिन बाद जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत का नोटिफिकेशन आ जाएगा। पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह के मुताबिक तैयारियां जोरों पर हैं। मई तक त्रिस्तरीय पंचायत के सारे चुनाव पूरे करा लिए जाएंगे।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

मई तक होंगे चुनाव

पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रत्याशियों के वोट डलवाए जाएंगे। एक बॉक्स में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के वोट होंगे तो दूसरे में क्षेत्र और जिला पंचायत सदस्यों के वोट होंगे। इस तरह से दो बॉक्स में चार पदों के प्रत्याशियों का भविष्य कैद होगा। हालांकि चुनाव की तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन पंचायती राज मंत्री के मुताबिक मई तक सभी चुनाव पूरे करा लिये जाएंगे। बुधवार यानी आज की आधी रात के बाद जिला पंचायतों में जिलाधिकारी प्रशासक बन जाएंगे। आपको बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्षों का बीता कार्यकाल काफी उठापटक वाला रहा है। सियासी दावपेंच में 6 जिला पंचायत अध्यक्षों को त्यागपत्र देने पड़े थे।

सभी पार्टियों ने झोंकी ताकत

पंचायतीराज की संस्थाएं ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला परिषद का चुनाव निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा किया जाता है। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों की दावेदारी होती है, लेकिन बीजेपी का साफ दावा है कि पंचायत से पार्लियामेंट तक के सिद्धांत पर उनकी पार्टी मैदान में उतरी है। बीजेपी के पंचायत चुनाव प्रभारी विजय बहादुर पाठक के मुताबिक पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत के साथ केंद्र और राज्य की सरकार ने जिस तरह ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए काम किया, जनता उसे आशीर्वाद के रूप मे सौंपेगी। वहीं इन चुनावों के लिए सपा, बसपा और कांग्रेस समेत दूसरे क्षेत्रीय दल भी अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में लगे हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking