News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: एक दिन की थानाध्यक्ष बनी दसवीं की छात्रा पर चाकू से हमला, खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी फुटेज

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 16, 2021  |  2:03 PM

846 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: एक दिन की थानाध्यक्ष बनी दसवीं की छात्रा पर चाकू से हमला, खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी फुटेज

वाराणसी | वाराणसी के मंडुवाडीह थाने से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक दिन की थानाध्यक्ष बनी दसवीं की छात्रा जीविका सिंह के ऊपर शुक्रवार को अज्ञात महिला ने चाकू जैसे धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस भी जंच पड़ताल में जुट गई है। विश्व बालिका दिवस के मौके पर दसवीं की छात्रा को मंडुवाडीह में एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया गया था।
छात्रा के अनुसार अपने स्कूल से वह घर मड़ौली की ओर जा रही थी कि तभी घूंघट में एक महिला ने उसे सड़क पर ही रोक दिया और उसके सिर पर कुछ घुमाने लगी।

इतने में छात्रा ने कहा कि ये क्या कर रही हो तो पूछने के बाद ही किसी नुकीली चीज से उस पर हमला करके कार से भाग गई। परिजनों के अनुसार छात्रा की कलाई में गहरी चोट आई है। फिलहाल पिता ने एक निजी चिकित्सालय में छात्रा का इलाज कराया है। छात्रा के अनुसार थाने से महज कुछ ही दूरी पर यह घटना हुई है।

मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव की रहने वाली कक्षा 10 की छात्रा को विश्व बालिका दिवस के मौके पर एक दिन का मंडुआडीह थानाप्रभारी का चार्ज दिया गया था। विश्व बालिका दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में मंडुआडीह थाने में पहुंचकर छात्रा ने तत्कालीन थानाध्यक्ष से एक दिन के लिए चार्ज लेते हुए थाना परिसर का निरीक्षण किया।

इस दौरान थाने पर आए फरियादियों का प्रार्थना पत्र पढ़कर तत्काल त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया था। वहीं सुनवायी के दौरान ही लहरतारा क्षेत्र के पुस्तैनी मकान का विवाद सामने आया था जिसे एक दिन की थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों में सुलह समझौता कराकर वापस भेज दिया था। इसके बाद से ही छात्रा की क्षेत्र में काफी चर्चा बनी हुई थी।

मंडुवाडीह थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के पीछे कारणों का जल्द ही पता लगा लिया जाएगा। बताया कि तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking