News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: गो हत्या कानून पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की तल्ख़ टिप्पणी-बिना जांच लोगों को जेल भेज देते हैं, कानून का गलत इस्तेमाल हो रहा!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 27, 2020  |  12:24 PM

878 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: गो हत्या कानून पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की तल्ख़ टिप्पणी-बिना जांच लोगों को जेल भेज देते हैं, कानून का गलत इस्तेमाल हो रहा!

उत्तर प्रदेश में गो हत्या पर रोक लगाने के लिए बने कानून (Prevention of Cow Slaughter Act) पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोमवार को तल्ख टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि बगैर जांच किए लोगों को इस कानून के जरिए जेल भेजा जा रहा है। कानून का गलत इस्तेमाल हो रहा है।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

कोर्ट ने यह टिप्पणी गो हत्या में आरोपी बनाए गए शामली के रहमुद्दीन की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान की। रहमुद्दीन को जमानत देते हुए जस्टिस सिद्धार्थ ने कहा कि गो हत्या पर बने कानून के तहत कई मामलों में आरोपी के पास से बरामद मीट की जांच लैब में नहीं होती है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के बाद सीधे जेल भेज देती है। बगैर लैब में मीट के जांच के यह साबित नहीं हो सकता है कि उसके पास से बरामद मीट बीफ ही है।

गायों की हालत दयनीय, किसानों की फसल बर्बाद हो रही

कोर्ट ने गायों की हालात पर भी सख्त टिप्पणी की। कहा कि प्रदेश में गायों की देखरेख के लिए गोशालाओं में बेहतर सुविधा नहीं हैं। गोशालाएं सिर्फ दुधारू गायों को ही रखने में दिलचस्पी दिखा रही हैं। लोग बूढ़ी, बीमार और दूध न देने वाली गायों को सड़कों पर आवारा छोड़ देते हैं।

गोशालाएं भी इन्हें नहीं रखती हैं। ये गायें सड़कों पर एक्सीडेंट का बड़ा कारण बन चुकी हैं। किसानों की फसलें बर्बाद हो रहीं हैं। पहले केवल नीलगाय से किसान परेशान थे, लेकिन अब इस तरह की गायों से भी मुश्किलें बढ़ रहीं हैं। सरकार को इनकी देखभाल के लिए नियम बनाने चाहिए और उसका सही से पालन कराना चाहिए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking