News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: चुनाव हारने पर बौखलाया पूर्व प्रधान, जेसीबी से खुदवा डाली गांव की सड़क!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 7, 2021  |  1:24 PM

1,619 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: चुनाव हारने पर बौखलाया पूर्व प्रधान, जेसीबी से खुदवा डाली गांव की सड़क!

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं. इस बार के पंचायत चुनाव कई मायनों में खास रहे. कई ऐसे उम्मीदवारों ने इन चुनावों में बाजी मारी जिनकी कोई कल्पना ही नहीं कर रहा था, तो वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्हें अपनी जीत की पूरी उम्मीद थी लेकिन नजीतों आने के बाद वो बस उम्मीद ही थामें रह गए. कई ऐसे लोग भी है जो चुनाव हारने के बाद जनता पर अपनी खीझ निकाल रहे हैं. ऐसा ही एक मामला बाराबंकी से सामने आया जहां एक शख्स ने ग्राम प्रधान का चुनाव हारने के बाद गांव की सड़क ही उखाड़ डाली.

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला बारंबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरैया गांव का है. यहां पंचायत चुनाव में हार मिलने के बाद पूर्व प्रधान में जेसीबी मंगाई और अपने कार्यकाल में बनवाई सड़क को उखाड़ डाला. चुनाव हारने के बाद इस तरह से अपनी खीझ निकालने का यह अनोखा मामला सामने आया है.

तीसरे नंबर पर आने से बौखलाया पूर्व प्रधान

बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधान दीपक कुमार इस बार भी ग्राम प्रधान के पद के लिए चुनाव मैदान पर उतरा था लेकिन इस बार उसे जनता ने नकार दिया. चुनाव नतीजों के अनुसार पूर्व प्रधान दीपक कुमार तिवारी को सिर्फ हार ही नहीं मिली बल्कि वह नतीजों पर तीसरे नंबर पर रहा. इससे नाराज पूर्व प्रधान ने अपने समर्थकों और साथियों के साथ मिलकर जेसीबी से गांव की जमीन खोद डाली.

पूर्व प्रधान को मिली करारी हार

पूर्व प्रधान की इस हरकत पर ग्रामीणों को भी काफी गुस्सा आया और उन्होंने इसकी शिकायत जिले के आलाधिकारियों से कर दी. इस मामले पर और जानकारी देते हुए गांव के ही एक दूसरे पूर्व प्रधान कृपाशंकर ने कहा कि चुनाव नतीजों में वोटों के हिसाब से दीपक कुमार तीसरे नंबर पर था. उसे उम्मीद नहीं थी कि उसकी इतनी करारी हार होगी. इतने कम वोट मिलने के बाद उसने अपने 50 गुंडे समर्थकों के साथ मिलकर गांव की सड़क को उखाड़ फेंका.

जब अधिकारियों से इस मसले पर बात की तो उन्होंने चुनाव में व्यस्तता और कोविड का बहाना देकर कहा कि अभी उन्हें इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं लेकिन इसके साथ ही तहसील के अधिकारियों ने यह भी कहा कि अगर कोई शिकायत मिलती है तो इसकी पूरी जांच की जाएगी.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking