News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: दरोगा जी की दाढ़ी पर मचा “दंगल” समाप्त हुआ.

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 25, 2020  |  10:13 PM

1,590 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: दरोगा जी की दाढ़ी पर मचा “दंगल” समाप्त हुआ.
  • दरोगा जी की दाढ़ी पर मचा “दंगल” समाप्त हुआ.
  • दाढ़ी कटवाने पर एसपी ने निलंबन किया रद्द, बहाल हुए इंतसार अली
  • कुछ लोग धर्म से जोड़ कर देख रहे थे मामले को
  • दाढ़ी रखने पर नहीं, अनुमति नहीं लेने पर हुई थी कार्रवाई

लखनऊ । दाढ़ी बढ़ाकर ड्यूटी करने वाले बागपत के सस्पेंड सब इंस्पेक्टर इंतसार अली ने आखिरकार दाढ़ी कटवा ली। दाढ़ी कटवाने के बाद एसपी ने उन्हे बहाल कर दिया। इस मामले में जमीयत उलमा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को डीएम शकुंतला गौतम और एसपी अभिषेक सिंह से मुलाकात की थी। उन्होने कहा था कि हर व्यक्ति को धर्म के अनुसार रहने का अधिकार है। इस मामले में पहले निलंबित सब इंस्पेक्टर का कहना था कि नवंबर 2019 में दाढ़ी रखने की अनुमति के लिए आईजी को आवेदन पत्र भेजकर अनुमति मांगी थी, लेकिन अभी अनुमति नहीं मिली।
बागपत के एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि पुलिस में सिर्फ सिख समुदाय को ही दाढ़ी रखने की अनुमति है। हिन्दू-मुस्लिम सहित अन्य समाज को इसकी अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस में अनुशासन का पालन करना सभी के लिए जरूरी है। एसआई इंतसार को कई बार नोटिस भेजा गया था कि दाढ़ी रखने के लिए अनुमति लें, लेकिन लगातार इसकी अनदेखी की गई। अनुशासनहीनता में विभागीय स्तर पर निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। एसपी ने कहा था कि इसको किसी मजहब से जोड़कर न देखा जाए।

आपके लिए और..- हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी...

अनुमति का कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला- आईजी

बगैर अनुमति के दाढ़ी रखने पर दरोगा के निलंबन पर मचे बवाल के बाद मेरठ रेंज के आईजी प्रवीण कुमार का कहना था कि मेरे कार्यालय में दरोगा इंतसार अली का कोई प्रार्थना-पत्र उनके संज्ञान में नहीं है। दाढ़ी रखने के लिए संबंधित जिले के एसएसपी या एसपी से अनुमति ली जाती है, वहां से अनुमति कैंसिल होने पर तब आईजी कार्यालय में अपील की जाती है।

फोर्स में दाढ़ी रखने के लिए यह हैं नियम

  • सिखों को छोड़कर यदि अन्य कोई सेवा में रहते हुए दाढ़ी रखता है तो इसके लिए उसको अनुमति लेना आवश्यक है।
  • पुलिस में रहते केवल मूंछ रखने की अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होती।
  • एसपी या एसएसपी के अधीन सेवारत लोगों को पहले स्थानीय स्तर पर अनुमति का प्रार्थना-पत्र पत्र देना होता है।
  • यदि वहां से प्रार्थना पत्र निरस्त होता है तो आईजी स्तर पर अपील की जा सकती है।

बागपत के दारोगा इंतसार को लंबी दाढ़ी रखने की वजह से जब सस्पेंड कर दिया गया तो लोगों ने इसमें तरह तरह-तरह के धार्मिक एंगल ढूंढने शुरू कर दिए, जिससे इस खबर को लेकर कन्फ्यूज़न बढ़ गया था। एसपी ने दारोगा को तीन बार दाढ़ी कटवाने की चेतावनी दी थी, लेकिन वो दाढ़ी में ही ड्यूटी करते रहे। एसआई इंतसार के दाढ़ी कटवा लेने के बाद एसपी ने उनका निलंबन समाप्त कर दिया, जिसके बाद दरोगा जी ने फिर से अपनी ड्युटी ज्वाइन कर ली है

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking