News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: धान खरीद में गड़बड़ी को लेकर सीएम योगी सख्त, प्रभारियों को गिरफ्तार करने के दिए निर्देश!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 22, 2020  |  5:18 PM

770 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: धान खरीद में गड़बड़ी को लेकर सीएम योगी सख्त, प्रभारियों को गिरफ्तार करने के दिए निर्देश!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धान खरीद में गड़बड़ी को लेकर सख्त दिखाई दे रहे हैं. अब सीएम योगी ने धान खरीद को लेकर एक्शन लिया है और आठ केंद्र प्रभारियों सहित 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. साथ ही सीएम योगी ने धान खरीद में गड़बड़ी करने वाले हर शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेजने के निर्देश दिए हैं.

आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं...

दरअसल, उत्तर प्रदेश में हाल ही में धान खरीद के दौरान कई अनियमितताओं की शिकायत आई थी. किसानों ने आरोप लगाया था कि उनकी उपज का उचित मूल्य उन्हें नहीं मिल पा रहा है. जिसके बाद उत्तर प्रदेश में धान खरीद को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने फैसला लेते हुए कहा है कि राज्य में किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए अब डीएम भी जिम्मेदार होंगे.

जिलाधिकारियों पर होगी कार्रवाई

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक की और निर्देश दिया कि किसानों के धान की समय से खरीद हो. साथ ही उन्हें इसका उचित मूल्य मिले, ये जिम्मेदारी जिलाधिकारी की होगी. धान खरीद में लापरवाही बरतने वाले जिलाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इसके अलावा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने धान खरीद को लेकर अब तक का आकंड़ा जारी किया है. इसके मुताबिक अब तक राज्य में 1 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है. पिछले साल इस समय तक 10 हजार मीट्रिक टन की ही धान खरीद हुई थी.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking