News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: मुख्यमंत्री योगी ने ब्लैक फंगस को ‘अधिसूचित बीमारी’ घोषित करने के निर्देश दिये

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 21, 2021  |  2:11 PM

858 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: मुख्यमंत्री योगी ने ब्लैक फंगस को ‘अधिसूचित बीमारी’ घोषित करने के निर्देश दिये

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनथ ने यूपी में ब्लैक फंगस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अहम निर्देश शुक्रवार को दिए. बता दें कोरोना संक्रमण और ब्लैक फंगस को लेकर सीएम योगी लगातार बैठक कर ग्राउंड जीरो की रिपोर्ट ले रहे हैं और अफसरों को निर्देश दे रहे हैं. सीएम योगी ने कहा कि पोस्ट कोविड अवस्था में ब्लैक फंगस के संक्रमण की समस्या बढ़ रही है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के परामर्श के अनुरूप प्रदेश सरकार सभी मरीजों के समुचित चिकित्सकीय उपचार की व्यवस्था कर रही है. केंद्र सरकार के निर्देशों के क्रम में कोविड की तर्ज पर ब्लैक फंगस को भी ‘अधिसूचित बीमारी’ घोषित किया जाए. इस संबंध में आदेश आज ही जारी कर प्रभावी करा दिया जाए. सीएम योगी ने कहा कि इसकी दवा की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए.

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

कोविड -19 प्रबंधन के लिए गठित टीम-9 को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पिछले 24 घण्टों में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 7735 मामले प्रकाश में हैं. यह बीते माह 24 अप्रैल को प्रकाश में आए कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक मामलों की संख्या से 30,320 कम हैं. विगत 24 घंटो में 17,668 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को उपचार के पश्चात डिस्चार्ज किया गया है. प्रदेश में अब कोरोना के कुल एक्टिव मामलों की संख्या 1,03,276 है. इस प्रकार प्रदेश में 30 अप्रैल, 2021 को दर्ज किए गए कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक एक्टिव मामलों 3,10,783 में 68 प्रतिशत की कमी आयी है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking