News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP में अब मिलेगी होम आइसोलेशन की इजाजत, लेकिन करने होंगे इन नियमों का पालन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 21, 2020  |  5:07 AM

1,108 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP में अब मिलेगी होम आइसोलेशन की इजाजत, लेकिन करने होंगे इन नियमों का पालन WhatsApp
Responsive image

उत्तर प्रदेश सरकार ने बिना लक्षणों वाले कोरोना मरीजों के लिए होम आइसोलेशन की गाइडलाइन जारी की है. अब यूपी में भी कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में रह सकेंगे. लेकिन इसके लिए 24 घंटे मरीज की देखभाल करने के लिए एक व्यक्ति का होना जरूरी है. पूरे होम आइसोलेशन के दौरान देखभाल करने वाले व्यक्ति और संबंधित अस्पताल के बीच संबंध बनाए रखना होम आइसोलेशन की अनिवार्यता है.

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

यूपी सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि बिना लक्षण वाले जिन मरीजों के घर में सुविधाएं उपलब्ध हैं, केवल उन्हीं मरीजों को होम आइसोलेशन की इजाजत होगी. यह सुविधा उन्हीं लोगों को मिलेगी जिन्हें इलाज करने वाले डॉक्टर ने इसकी अनुमति दी है.
गाइडलाइन में बताया गया है कि जिन मरीजों के घर में होम आइसोलेट होने और परिजनों के क्वारनटीन होने की सुविधा है, उन्हें इसकी इजाजत होगी. साथ ही घर में कम से कम दो शौचालय का इंतजाम होना चाहिए. वहीं जिन मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता चाहे वो एचआईवी संक्रमित, अंग प्रत्यारोपण अथवा कैंसर आदि की वजह से हो, उन्हें होम आइसोलेशन की अनुमति नहीं दी जाएगी.
यूपी सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक होम आइसोलेशन में कोरोना मरीजों के लिए आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा. इस ऐप को ब्लू ट्रूथ और वाईफाई के माध्यम से हमेशा सक्रिय रखना होगा. दिन में दो बार इस ऐप में सूचना अपडेट करनी है. यदि मरीज के पास स्मार्टफोन नहीं है तो वह फोन से कंट्रोल रूम को अपने स्वास्थ्य से जुड़ी सूचना दे सकता है. इसके अलावा मरीज को स्वास्थ विभाग की ओर से तैयार किए गए ऐप को भी डाउनलोड करना होगा.
निर्धारित नियम में यह भी बताया गया है कि होम आइसोलेशन की अवधि कब खत्म होगी. इस व्यवस्था में रहने वाले कोरोना मरीजों के पॉजिटिव होने के 10 दिन बाद और पिछले तीन दिनों में बुखार न आने पर होम आइसोलेशन समाप्त माना जाएगा. इसके बाद मरीज को 7 दिनों तक घर ही रहना होगा. होम आइसोलेशन खत्म होने के बाद टेस्टिंग की जरूरत नहीं होगी.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking