News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP में धर्मांतरण रैकेट का भांडाफोड : लालच दे 1000 लोगों का धर्म बदलवाने का आरोप, दो अरेस्ट

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 22, 2021  |  3:03 PM

1,479 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP में धर्मांतरण रैकेट का भांडाफोड : लालच दे 1000 लोगों का धर्म बदलवाने का आरोप, दो अरेस्ट

उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (UP ATS) को अवैध धर्म परिवर्तन मामले में गिरफ्तार आरोपी उमर गौतम और जहांगीर की पुलिस कस्टडी रिमांड मिल गई है. कोर्ट ने दोनों को एक हफ्ते की रिमांड पर एटीएस को सौंप दिया है. जानकारी के अनुसार रिमांड के दौरान एटीएस आरोपियों से उनके अन्य साथियों और पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश करेगी.
साथ ही यूपी एटीएस अवैध धर्म परिवर्तन कराए गए लोगों की जानकारी भी जुटाएगी. इनके इस काम में फंडिंग कहां से हो रही है, एटीएस के अधिकारी रिमांड के दौरान ये भी पता करने की कोशिश करेंगे. इस दौरान इनसे जुड़े व्यक्तिगत और संस्था के बैंक खातों पर पूछताछ की जाएगी.

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

1000 से ज्यादा गरीबों का धर्मांतरण कराने का आरोप

बता दें यूपी एटीएस ने लखनऊ से धर्म परिवर्तन कराने वाले दो मौलानाओं को गिरफ्तार किया है. इन दोनों पर अब तक 1000 से ज्यादा गरीब हिंदुओं का धर्मांतरण कराने का आरोप है. यूपी के एडीजी (लॉ एंड आर्डर) प्रशांत कुमार का कहना है कि एक बड़ा गैंग धर्म परिवर्तन में लगा है. यह पैसे और अन्य प्रलोभन से धर्मांतरण कराता था. इसी मामले में पहले बाटला हाउस, नई दिल्ली के उमर गौतम को गिरफ्तार किया गया. फिर उसे साथी जहांगीर को भी गिरफ्तार किया गया.

ये दोनों भय और प्रलोभन से धर्मांतरण कराते थे. पता चला कि ये लोग मोटिवेशनल थॉट के जरिए हिंदुओं का धर्मांतरण करते थे. एडीजी (लॉ एंड आर्डर) प्रशांत कुमार के मुताबिक, धर्मांतरण करके लोगों को रेडिकलाइज कराया जा रहा था.

यूपी के तीन प्रमुख जिलों में सबसे ज्यादा मामले

एडीजी (लॉ एंड आर्डर) प्रशांत कुमार ने कहा कि यह दोनों मौलाना ने मूक-बधिर बच्चों, महिलाओं का धर्मांतरण कराया है. यही नहीं, महिलाओं का धर्मांतरण कराने के बाद शादी भी कराई गई है. यह दोनों महिलाओं की मुसलमान युवाओं से शादी करवाने के अलावा पूरे कागजात तैयार भी करवाते थे. यूपी एटीएस के मुताबिक, धर्मांतरण का काम नोएडा, कानपुर, मथुरा और देश के अन्य प्रदेशों में हो रहा है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking