News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का दिखा असर, रातभर ठप रही पावर सप्लाई, 36 मंत्रियों के घर में अंधेरा!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 6, 2020  |  9:42 AM

1,072 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का दिखा असर, रातभर ठप रही पावर सप्लाई, 36 मंत्रियों के घर में अंधेरा!

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग के निजीकरण (Privatization) का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर चले जाने से पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हड़ताल की वजह से सोमवार को यूपी के अधिकांश हिस्सों में बिजली की सप्लाई नहीं (Power supply stalled) हो सकी. इसके चलते लाखों लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा. जानकारी के मुताबिक, राजधानी लखनऊ में उपमुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री समेत कुल 36 मंत्रियों के आवास में बिजली की सप्लाई नहीं हो पाई. सभी मंत्रियों के घर में अंधेरा छाया रहा. इसके अलावा हजारों घरों में भी पावर सप्लाई नहीं हो सकी. ऐसे में अंधेरा होने के चलते लोग सड़कों पर रात को टहलते दिखे.

आपके लिए और..- शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी...

जानकारी के मुताबिक, बिजली कर्मचारियों के हड़ताल की वजह से लखनऊ से लेकर नोएडा और मेरठ से लेकर वाराणसी तक तमाम जिलों में 10 से 16 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रयागराज, लखनऊ और वाराणसी सहति कई बड़े शहरों के पावर स्टेशन ठप हो गए. इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. वहीं, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ, बलिया, चंदौली समेत कई जिलों में सोमवार को सुबह 9 बजे से बिजली की सप्लाई बंद हो गई, जो रात भर जारी रही.
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल की हड़ताल की वजह से लोगों के बीच काफी गुस्सा है. सोमवार को आम लोगों ने बिजली की सप्लाई ठप होने की वजह से बिजली कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. साथ ही कई लोगों ने सड़कों पर बवाल भी काटा. ऐसे में अधिकारियों को इन्हें समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
बता दें कि बीते दिनों बहराइच में निजीकरण के विरोध विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की अगुवाई में निकलने वाले मशाल जुलूस पर प्रशासन ने अचानक रोक लगा दी थी. विद्युतकर्मियों के जुलूस को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर भारी पुलिस फोर्स लगा दिया गया था. प्रशासन के रवैये पर विद्युतकर्मियों ने गुस्सा जताते हुये कार्यालय पर ही मशल जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking