News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: लव जिहाद पर जल्द कानून लाने की तैयारी तेज, गृह मंत्रालय ने कानून मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 20, 2020  |  11:07 AM

1,168 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: लव जिहाद पर जल्द कानून लाने की तैयारी तेज, गृह मंत्रालय ने कानून मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव!

उत्तर प्रदेश में जल्द ही लव जिहाद (Love Jihad) पर कानून बनाया जाएगा. गृह मंत्रालय ने कानून मंत्रालय को अपना प्रस्ताव भेज दिया है. बल्लभगढ़ में कथित लव जिहाद (Love Jihad) की आड़ में हुई युवती की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और कर्नाटक ने ऐलान किया था कि हम नया कानून बनाएंगे. ताकि कानून में लोभ, लालच, दबाव, धमकी या शादी का झांसा देकर शादी की घटनाओं को रोका जा सके.

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि जैसा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने एक फैसले में साफ कहा है कि महज शादी करने के लिए किया गया धर्म परिवर्तन अवैध होगा. प्रदेश सरकार इस बाबत सख्त प्रावधानों वाला कानून लाएगी और फिर ऐसी हरकत करने वालों का राम नाम सत्य ही होगा.

वीएचपी ने दिया था सुझाव

  • धर्म परिवर्तन करने वाले को पहले राज्य सरकार और प्रशासन को एक निश्चित अवधि पहले नोटिस देना होगा. ताकि सरकारी आंकड़ों में एक-एक चीज दर्ज रहे.
  • अपने-अपने घर वालों को भी सूचना देना लाजिमी है ताकि वो अपनी ओर से एहतियात बरत सकें. ये एहतियात कानूनी यानी विरासत या वसीयत संबंधित, नैतिक या फिर पारिवारिक भी हो सकते हैं.
  • सिर्फ विवाह या बहु पत्नी विवाह की सुविधा के मकसद से भी धर्म परिवर्तन करना अवैध घोषित हो. इसकी सजा भी सिर्फ नाम मात्र की नहीं बल्कि सख्त हो. यानी अपनी आस्था का मार्ग तय करने की संवैधानिक स्वच्छंदता तो हो, लेकिन एक कानूनी प्रक्रिया के तहत. सिर्फ जबानी जमा खर्च से ना हो बल्कि पूरे कानूनी हिसाब से हो.
ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking