News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: शराब कारोबारियों ने दुकानें खोलने की रखी मांग, CM योगी को लिखा पत्र!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 9, 2021  |  6:27 PM

1,187 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: शराब कारोबारियों ने दुकानें खोलने की रखी मांग, CM योगी को लिखा पत्र! WhatsApp
Responsive image

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में एक बार फिर 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश दे दिया है. इस बीच राज्य के शराब विक्रेताओं ने सीएम योगी से दुकानें खोलने की मांग की है. शराब कारोबारियों ने लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकाने खोले जाने के लिए सीएम योगी को पत्र लिखा है. वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी कन्हैयालाल मौर्या,  उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव , नीरज जायसवाल, शंकर कनौजिया, नितिन जायसवाल ,जय जायसवाल शिवकुमार, देवेश जायसवाल ने प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ जी से बंद पड़ी शराब की दुकानों को खोलने की मांग की है.

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

एसोसिएशन के महामंत्री कन्हैयालाल मौर्या ने बताया प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले से करोना महामारी में घोषित करोना कर्फ्यू मैं शराब की दुकानें बंद है. इस लॉकडाउन में शराब की दुकानें बंद करने का शासन द्वारा शासनादेश मैं कोई उल्लेख नहीं किया गया है, और ना ही आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा लाइसेंस धारकों को दुकान बंद करने का कोई आदेश नहीं मिला है.  इससे शराब लाइसेंस धारकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है पूरे प्रदेश से शराब कारोबारी दुकानें खोलने की मांग प्रदेश सरकार से कर रहे हैं. कन्हैया लाल मौर्य ने बताया रोजाना 100 करोड़ से ज्यादा का नुकसान यूपी में हो रहा है तथा शराब की दुकानें बंद होने से निर्धारित मासिक कोटा और लाइसेंस फीस की चिंता सता रही है. प्रदेश के मुख्यमंत्री आबकारी सचिव तथा आबकारी आयुक्त को पत्र लिखकर शराब की दुकानें खोलने की मांग रखी गई है.

ईद पर भी लागू रहेंगी पाबंदियां
प्रदेश में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) की रफ्तार मेट्रो शहरों में धीमी हो रही है. यहां संक्रमण दर कम हो रहा है लेकिन अब धीरे-धीरे इसका प्रकोप छोटे शहरों में तेजी से बढ़ता दिख रहा है. पिछले एक हफ्ते के संक्रमण के आंकड़ों पर गौर करें तो यहां मामले बढ़ते जा रहे हैं. इसे देखते हुए योगी सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया है. इस अवधि में ईद का त्योहार भी है, हालांकि उस दिन में सारे प्रतिबंध लागू होंगे. इस दौरान बिना कोरोना कर्फ्यू पास के अनाधिकृत रुप से घर से निकलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

8 दिनों में संक्रमण की दर में आई कमी
बता दें कि यूपी में 30 अप्रैल के बाद से ही आंशिक कोरोना कर्फ्यू है. इसका असर यह हुआ कि कोरोना के सक्रिय मामलों में 60 हजार की कमी आ गई है. पिछले एक हफ्ते से कुल संक्रमित रोगियों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है. 30 अप्रैल को जहां प्रदेश में 3.10 लाख से अधिक कोरोना संक्रमित थे वही, अब संक्रमित मरीजों की संख्या 2.54 लाख के आस-पास है. यानी 8 दिनों में ही प्रदेश में करीब 56 हजार से अधिक रोगी कम हो गए.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking