News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: 105 ITI की मान्यता समाप्त, नहीं ले सकेंगे प्रवेश!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 25, 2020  |  12:37 PM

919 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: 105 ITI की मान्यता समाप्त, नहीं ले सकेंगे प्रवेश!

उत्तर प्रदेश के 105 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की मान्यता निरस्त हो गई है. ये संस्थान शिक्षा सत्र 2020 में नए प्रशिक्षुओं का दाखिला नहीं ले सकेंगे. यह कार्रवाई मानकों को पूरा न करने पर की गई है. इन्हें मान्यता के लिए फिर से आवेदन करना होगा.

आपके लिए और..- हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी...

जानकारी के मुताबिक भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के प्रशिक्षण महानिदेशालय ने मानकों की जांच कराई थी. इस दौरान यूपी के 105 आईटीआई मानकों पर खरे नहीं मिले. प्रशिक्षण महानिदेशालय ने मानक पूरे नहीं पाए जाने पर इन संस्थानों को डिबार करने के आदेश जारी कर दिए हैं. इन संस्थानों को चालू शैक्षणिक वर्ष यानी 2020-21 के लिए डिबार कर दिया गया है.

मानकों को पूरा न करने पर जिन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को डिबार किया गया है, उनमें राजधानी लखनऊ के साथ ही अयोध्या, बाराबंकी, अंबेडकर नगर के 10-10 आईटीआई शामिल हैं. इन आईटीआई में इस साल प्रशिक्षुओं का दाखिला नहीं हो सकेगा. हालांकि, ये औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मान्यता के लिए फिर से आवेदन कर सकेंगे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking