News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: 150 मजदूरों से भरी स्लीपर बस हाइवे पर पलटी, 60 लोग घायल!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 21, 2021  |  8:55 PM

1,400 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: 150 मजदूरों से भरी स्लीपर बस हाइवे पर पलटी, 60 लोग घायल! WhatsApp
Responsive image

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार की दोपहर महावन क्षेत्र के गांव अलीपुर-किशनपुर के मध्य (माइल स्टोन-117) निजी स्लीपर बस एक्सल टूटने से बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 59 सवारियां घायल हो गईं। इनमें पांच की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस और एक्सप्रेसवे के कर्मचारियों ने घायलों को निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल और निजा अस्पताल भेजा। बस बिहार के दरभंगा से दिल्ली जा रही थी।

आपके लिए और..- छठ घाटों की सुरक्षा में मुस्तैद चौकी प्रभारी ने पेश...

एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि बिहार के दरभंगा से रविवार की रात 11 बजे प्राइवेट बस करीब 95 सवारियां लेकर दिल्ली के लिए चली। इस बस में महिलाएं, पुरुष, बच्चे शामिल थे।बस में ज्यादातर मजदूर थे। सोमवार की दोपहर 12:15 बजे बस एक्सप्रेसवे से होकर जा रही थी। थाना महावन के माइल स्टोन-117 के पास बस का एक्सल टूट गया। बेकाबू हुई बस कुछ दूरी पर जाकर पलट गई। बस की सवारियों में चीख-पुकार मच गई।

अन्य वाहनों में सवार लोग, ग्रामीण व एक्सप्रेसवे के कर्मचारियों ने मदद की। कई थानों की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दूसरी साइड पर वाहनों को डायवर्ट करके जाम को खत्म कराया। इसके बाद क्रेन से बस को हटवाकर मार्ग सुचारु किया। घायलों में पांच की हालत चिंताजनक बनी है। वहीं, चांद पुत्र राजक निवासी बरी, कैमूति, दरभंगा (बिहार) की आगरा के एसएन हॉस्पिटल में मौत हो गई है। बस का चालक और दो क्लीनर फरार हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking