News Addaa WhatsApp Group

UP: 1912 नंबर पर करें बिजली मीटर तेज चलने की शिकायत : ऊर्जा मंत्री

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 21, 2020  |  10:25 AM

1,536 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: 1912 नंबर पर करें बिजली मीटर तेज चलने की शिकायत : ऊर्जा मंत्री

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अध्यक्ष यूपीपीसीएल को निर्देश दिया है कि मीटर तेज चलने की शिकायत पर तुरंत चेक मीटर लगाया जाए। मीटर तेज चलने या जम्प करने संबंधी शिकायतें उपभोक्ता 1912 पर दर्ज कराएं। उपभोक्ता की संतुष्टि ही हमारी संतुष्टि है। उन्होंने कहा कि गांवों के लिए भी ऊर्जा विभाग विशेष अभियान चला रहा है। प्रदेश में लाइन लॉस 15 फीसदी से कम होने वाले फीडरों को निर्बाध बिजली दी जाएगी। ऐसे क्षेत्रों के उपभोक्ता वीआईपी होंगे। यहां न केवल ट्रांसफार्मरों की क्षमता 40 फीसदी तक बढ़ाई जाएगी। साथ ही जर्जर तारों को भी जल्द बदला जाएगा। प्रदेश के विद्युत उपभोक्ता इस प्रतिस्पर्धा में शामिल हों और अपने क्षेत्र को वीआईपी बनाएं। इसके लिए केवल समय पर बिल जमा करना होगा और चोरी रोकने के अभियान में सहयोग करना होगा। हमने सहूलियत के लिए किस्तों में भी बिल जमा करने का अवसर दिया है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41...

बिजली कनेक्शन काटना कोई विकल्प नहीं है, डिस्कनेक्शन की बजाय अधिकारी बकायेदारों के दरवाजे पर नॉक करें। उपभोक्ता भी सस्ती बिजली के लिए समय से बिल का भुगतान सुनिश्चित करें। उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए कर्मचारियों को तीन महीने तक के बकायेदारों के घर डिस्कनेक्शन करने की बजाए डोर नॉक कर बिल जमा करने के लिए प्रेरित करने को कहा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में 75 फीसदी और शहर में 30 फीसदी उपभोक्ताओं का बिल भुगतान न करना सस्ती व निर्बाध बिजली देने की राह में सबसे बड़ी बाधा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’
इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’

नई दिल्ली स्थित नेपाली राजदूतावास ने आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर योगी आदित्यनाथ सरकार,…

कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41 करोड़ की 278 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास!
कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41 करोड़ की 278 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास!

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के…

यूपी में बिजली बिल का झटका टला: विद्युत नियामक आयोग ने UPPCL के 10% सरचार्ज को बताया ‘अवैध’, UPPCL को नोटिस
यूपी में बिजली बिल का झटका टला: विद्युत नियामक आयोग ने UPPCL के 10% सरचार्ज को बताया ‘अवैध’, UPPCL को नोटिस

लखनऊ (न्यूज़ अड्डा): उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) द्वारा जून 2026 से उपभोक्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking