News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: 300 फर्जी सफाईकर्मी के नाम पर अयोध्या नगर निगम में 3 करोड़ का घोटाला, ऐसा हुआ खुलासा!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 10, 2020  |  9:51 AM

1,258 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: 300 फर्जी सफाईकर्मी के नाम पर अयोध्या नगर निगम में 3 करोड़ का घोटाला, ऐसा हुआ खुलासा!

300 फर्जी कर्मचारियों के जरिए संविदा कंपनी ने अयोध्या नगर निगम को 2 साल में 3 करोड़ से अधिक की चपत लगाई है. इस मामले की जांच चल रही है.

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

फैजाबाद | अयोध्या नगर निगम में फर्जी सफाई कर्मियों के नाम पर लगभग 3 करोड़ रुपए के घोटाले का मामला सामने आया है. नगर निगम द्वारा संविदा कंपनी को दिये गये भुगतान के बिल में फर्जी नाम पाए गए हैं. सफाई कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग कंपनी की जांच में यह खुलासा हुआ है. जिसके बाद नगर आयुक्त विशाल सिंह ने पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है. अगर जांच सही तरह से हुई तो जनपद के कई बड़े सफेदपोशों के नाम इस मामले में आ सकते हैं.
300 फर्जी कर्मचारियों के जरिए संविदा कंपनी ने अयोध्या नगर निगम को 2 साल में 3 करोड़ से अधिक की चपत लगाई है. आउटसोर्सिंग कंपनी को किए गए भुगतान की रसीदों की जांच में यह गड़बड़झाला पकड़ा गया है. फर्जी सफाई कर्मचारी के नाम पर प्रतिमाह करीब 15 लाख रुपए का चूना लगाया जा रहा था. अब नगर निगम ऐसे फर्जी सफाई कर्मचारियों की लिस्ट तैयार कर आ रहा है.

*ऐसे हुआ खुलासा*

नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को तैनात करने वाली रघुवंशी इन्फोटेक पर शिकंजा कसा था. कंपनी ने एक-एक कर्मचारी को बुलाकर सबका वेरिफिकेशन कराया. साथ ही आउटसोर्सिंग कंपनी के दस्तावेज भी तलब किया गए. इसमें पता चला कि 2018 में ही कंपनी का अनुबंध खत्म हो गया है. जिसके बाद जांच शुरू की गई. अब इस मामले में नया मोड़ आया है. पता चला है कि 300 कर्मचारियों का मानदेय तो दिया जा रहा था, लेकिन ये लोग काम पर नहीं जाते थे. और न ही इनका कोई डेटा सही है.
जांच में ये भी पता चला है कि मस्टररोल पर चढ़ाने के बाद ही आउटसोर्सिंग कंपनी को पता चल पाता है कि ये कर्मचारी हैं. ऐसे कर्मचारियों की संख्या लगभग तीन सौ के आसपास है. यह कर्मचारी नगर निगम को प्रतिमाह लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा रहे थे. 2 साल में करीब तीन करोड़ रुपए की चपत लगाई है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking