News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP:लंबे इंतजार के बाद आज से खुलेंगे जिम, सिनेमा हॉल व स्टेडियम, जानिए गाइडलाइन!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 5, 2021  |  11:10 AM

985 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP:लंबे इंतजार के बाद आज से खुलेंगे जिम, सिनेमा हॉल व स्टेडियम, जानिए गाइडलाइन!

यूपी की योगी सरकार ने सोमवार से सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल, जिम और स्पोर्ट्स स्टेडियम खोलने की अनुमति दे दी है। हालांकि स्वीमिंग पूल अभी बंद ही रहेंगे। अपर मुख्य सचिन गृह अवनीश अवस्थी ने रविवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।

आपके लिए और..- कुशीनगर: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार...

कोरोना के चलते पिछले काफी समय से जिले भर के मल्टीप्लेक्स, सिनेमा हाल, जिम, स्विमंग पूल और स्टेडियम बंद पड़े थे। लेकिन अब राज्य सरकार ने हरी झंडी दी है। आदेश के अनुसार यह अनुमति कंटेनमेंट जोन को छोड़कर शेष स्थानों के लिए दी गई है, जो सोमवार से लेकर शुक्रवार तक के लिए लागू होगी। गतिविधियां शुरू करते समय मुख्य द्वार पर ऑक्सीमीटर, इंफ्रारेड थर्मामीटर तथा सेनेटाइजर के साथ कोविड हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही मास्क , दो गज की दूरी तथा सेनेटाइजर के उपयोग एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार अन्य सावधानियां भी रखनी होंगी। स्वीमिंग पूल पूर्व की भांति अगले आदेशों तक बंद रहेंगे।

इससे पहले यूपी सरकार ने 21 जून से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रेस्टोरेंट और मॉल को 50 फीसदी की क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दी थी। इसके साथ ही पार्क, स्ट्रीट फूड के संचालन की भी अनुमति 21 जून से दे दी गई थी। कोरोना की कंट्रोल होती स्थिति को देखते हुए यूपी सरकार ने अब सरकारी दफ्तरों में शत प्रतिशत उपस्थिति का नियम लागू कर दिया है। साथ ही कोविड नियमों के पालन की शर्त लगाई गई है। सरकार के सख्त निर्देश हैं कि सभी स्थानों पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना करनी होगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- कुशीनगर: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking