News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: वरमाला के बाद दूल्हे की खुली पोल-पट्टी, भड़की दुल्हन ने शादी से किया इनकार, जानें पूरा मामला

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 24, 2022  |  11:14 AM

1,521 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: वरमाला के बाद दूल्हे की खुली पोल-पट्टी, भड़की दुल्हन ने शादी से किया इनकार, जानें पूरा मामला WhatsApp
Responsive image

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक दुल्हन (Bride) ने शादी से सिर्फ इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि दूल्हा ( Groom) विग लगाकर शादी करने पहुंचा था. यह हैरत भरा मामला ऊसराहार इलाके के उद्देतपुरा गांव का है. जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात को शादी की रस्म होनी थी, लेकिन किसी तरह दूल्हे की पोल पट्टी खुल गई और फिर दुल्हन ने शादी से मना कर दिया. हालांकि इसके बाद लड़के वालों ने लड़की को बहुत मनाने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी बात नहीं मानी.

आपके लिए और..- हाइवे पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से...

यही नहीं, जब लड़की ने लड़का पक्ष की बात नहीं मानी तो मामला और बिगड़ गया. इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई. वहीं, लड़की अपने परिजनों के साथ गेस्ट हाउस छोड़कर अपने घर चली गई.

जानें क्‍या था पूरा मामला: इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र के उद्देतपुर गांव में बने मैरिज होम में मंगलवार की रात शादी की शहनाई उस समय गम में बदल गई जब लड़की ने दूल्हे के सिर पर नकली विग लगी देख ली. इसके बाद लड़की ने शादी करने से मना कर दिया. बता दें कि भरथना थाना क्षेत्र के ध्यानपुरा निवासी युवती की शादी युवक निवासी बिधूना के साथ तय की थी. शादी के लिए जब युवक को देखा गया तो काफी सुंदर लग रहा था और सिर पर बाल भी ठीक लग रहे थे. 16 फरवरी को लड़की के पिता ने बिधूना पहुंचकर लड़के के साथ लगन चढ़ाने की रस्म की थी और फिर तय समय के अनुसार 22 फरवरी को बरात ऊसराहार थाना क्षेत्र के उद्देतपुर गांव में बने मैरिज होम में पहुंची. वहीं, लड़की वाले भी अपने गांव से मैरिज होम पहुंच गए.

दूल्‍हा विग लगाकर शादी करने आया था: रात में बैंड बाजे के साथ धूमधाम से बारात चढ़ी और वरमाला का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया. सब कुछ ठीक-ठीक चल रहा था इसी बीच लड़की को लड़के के सिर पर नकली बाल लगे होने की जानकारी हुई तो लड़की ने गौर से लड़के को देखा तो उसे लड़के के सिर पर लगे बाल नकली लगे. पहले तो युवती को लोकलाज का भय लगा,लेकिन पूरे जीवन का सवाल था तो उसने हिम्मत कर अपने परिजनों को बात बताई और शादी करने से मना कर दिया. जब परिजनों ने देखा तो पता चला लड़का वाकई सिर पर वालों की विग लगाए था और सिर पर काफी कम बाल थे. इस पर परिजनों ने भी संगीता का साथ दिया और लड़के पक्ष पर धोखा देने का आरोप लगाया. लड़की के पिता ने कहा कि यदि सिर पर बाल नहीं थे तो पहले बताना चाहिए था, इस तरह धोखा देकर शादी करने से जीवन में कभी भी दरार आ सकती है. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई. नौबत मारपीट तक जा पहुंची. वहीं, युवती के पिता ने शादी से साफ मनाकर दिया. लड़के वालों ने बहुत मनाने की कोशिश की, लेकिन युवती किसी भी सूरत में तैयार नहीं हुई. युवती के पिता बेटी को गेस्ट हाउस से लेकर घर चला गया. इसके बाद सुबह लड़का बारातियों के साथ ऊसराहर थाने पहुंचा.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking