News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने से रोकने पर शराबियों ने कर दिया सिपाही पर हमला!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 18, 2021  |  4:40 PM

646 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने से रोकने पर शराबियों ने कर दिया सिपाही पर हमला!

उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे के सभी पुलिसकर्मी सर्तक होकर प्रदेश वासियों को चाक-चौबन्द सुरक्षा और कानून व्यवस्था मुहैया करवाते है। ऐसे में कई बार ऐसे भी मामले भी सामने आते है जिसमें कानून पालन करवा रहे पुलिसकर्मियों पर ही हमला हो गया हो। ऐसी घटनाएं सुर्खियां भी बटोरती है जिनकी वजह प्रदेश में अपराध की अप्रिय घटनाएं होती रहती है और पुलिस महकमा मूक दर्शक बनी रह जाती है। इसी का ताजा उदाहरण उत्तर प्रदेश के बदांयू जिले से सामने आई है कुछ लोग सार्वजनिक स्थल पर शराब पी रहे थे। तभी एक पुलिसकर्मी ने वहां जाकर उन्हें ऐसा करने से मना किया। जिसके बाद उन लोगों ने उस पर हमला कर दिया। बाद में अन्य पुलिस बल ने पहुंचकर बदमाशों को पकड़कर उन पर केस दर्ज किया। वहां मौजूद किसी ने इस पूरी मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

आपके लिए और..- “हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या...

सार्वजिनक स्थान पर पी रहे थे शराब
मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी का है। यहां कुछ लोग सार्वजनिक शौचालय के पास बैठकर शराब पी रहे थे। ये देखकर सिपाही ने उन्हें टोक दिया और कहा कि सार्वजनिक स्थल पर शराब क्यों पी रहे हो? इसके बाद सिपाही और शराबियों में मारपीट शरू हो गई। दरोगा ने बचाने की कोशिश की मगर कोई फायदा नहीं हुआ।

दरोगा ने बुलाया पुलिस बल
दरोगा ने इसकी सूचना थाने पर दी। जहां से थोड़ी ही देर में काफी संख्या में पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख कर शराबी भागने लगे। पुलिस ने इनमें से कुछ को पकड़ लिया। जबकि बाकी आरोपी फरार हो गए। इस मामले में पुलिस की तरफ से शराबियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।ad5


ad3


ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- “हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking