News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: योगी आदित्यनाथ के साथ कई मंत्री भी लेंगे शपथ, जानें नए मंत्रिमंडल में किसे मिल सकता है मौका

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 20, 2022  |  9:41 AM

1,133 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: योगी आदित्यनाथ के साथ कई मंत्री भी लेंगे शपथ, जानें नए मंत्रिमंडल में किसे मिल सकता है मौका WhatsApp
Responsive image

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण का दिन और समय तय हो गया है। चर्चा है कि योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को शाम चार बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शपथ लेंगे। इस बार योगी सरकार के मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे भी जुड़ेंगे। वहीं पहले की तरह डिप्टी सीएम भी होंगे

आपके लिए और..- हाइवे पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से...

उत्तर प्रदेश की नई सरकार और कैबिनेट में मोदी मंत्रिमंडल की भी झलक दिखेगी। इसमें युवा से लेकर अनुभवी और विभिन्न वर्गों को साधने वालों को शामिल किया जाएगा। योगी मंत्रिमंडल में पीएम मोदी की सलाह पर करीब 20 नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। नए मंत्रिमंडल को लेकर योगी आदित्यनाथ की भी पार्टी शीर्ष नेतृत्व से चर्चा हो चुकी है, जिसमें महिलाओं और युवाओं को भी जगह मिलेगी।

इन्हें मिल सकता है मौका: सूत्रों के मुताबिक जिनका मंत्री बनना तय माना जा रहा है, उनमें सुरेश खन्ना, बृजेश पाठक, आशुतोष टंडन, सूर्यप्रताप शाही, असीम अरुण, बेबीरानी मौर्य, सिद्धार्थनाथ सिंह, नंदगोपाल, जयप्रताप सिंह, जितिन प्रसाद, अनिल राजभर का नाम शामिल हैं. इनमें से ज्यादातर पहले कार्यकाल में भी मंत्री रहे हैं. इसके अलावा कुछ नए चेहरों जिन्हें मौका मिल सकता हैं अंजुला माहौर, राजेश्वर सिंह, अजीत पाल, मनोहरलाल कोरी, प्रतिभा शुक्ला, विपिन वर्मा , धर्मपाल सिंह, मनीषा अनुरागी, कृष्णा पासवान, राजीव सिंह, योगेंद्र उपाध्याय, बृजेश सिंह, अमित अग्रवाल, डॉ जीएस धर्मेश और जयप्रकाश निषाद सहित कई अन्य नाम भी मंत्रिमंडल में शामिल होने की दौड़ में शामिल हैं. 21 मार्च को यूपी के पर्यवेक्षक अमित शाह और रघुवर दास लखनऊ आएंगे और मंत्रिमंडल की औपचारिकताओं पर मुहर लगाएं.

70 हजार से ज्यादा लोग होंगे शपथ ग्रहण में शामिल: योगी आदित्यनाथ के शपथग्रहण समारोह को भव्य बनाने की व्यापक तैयारी की जा रही है. जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम केंद्रीय मंत्री, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, लाभार्थियों को शपथग्रहण में निमंत्रण भेजा जाएगा. पार्टी की कोशिश है कि करीब 70 हजार लोग इस मौके के साक्षी बनें.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking