News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: कांस्टेबल ने महिला होमगार्ड पर फेंका तेज़ाब, फैली सनसनी!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 11, 2021  |  2:44 PM

1,037 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: कांस्टेबल ने महिला होमगार्ड पर फेंका तेज़ाब, फैली सनसनी! WhatsApp
Responsive image

महिला सुरक्षा का दावा करने वाले यूपी पुलिस विभाग के कर्मचारियों की वजह से ही अब महिलाएं खतरे में हैं. मामला बदायूं जिले का है, जहां एक कांस्टेबल ने ही महिला होमगार्ड पर एसिड फेंक दिया. पीड़िता का आरोप है कि सिपाही काफी समय से उसके पीछे पड़ा था.इस दौरान उसकी शादी हो गई, इससे बौखलाए कांस्टेबल द्वारा तेजाब फेंकने का सनसनी खेज मामला सामने आया। 

आपके लिए और..- स्कॉर्पियो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

ये है पूरा मामला!

मामला बदायूं जिले के सिविल लाइंस थाने से जुड़ा है। इसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक महिला होमगार्ड के पद पर तैनात है।जिसकी तैनात वर्तमान में जेल परिसर में है। महिला होमगार्ड के मुताबिक वह रविवार यानि आठ अगस्त को रात्रि आठ बजे ड्यूटी करके वन विभाग की रोड़ से पैदल घर जा रही थी। इसी बीच बाइक से आरोपित कांस्टेबल अपने साथी के साथ आया और उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। चेहरे पर मास्क लगाए होने के कारण महिला होमगार्ड का चेहरा तो बच गया लेकिन गर्दन के नीचे हिस्सा झुलस गया। घटना के तत्काल बाद सिविल लाइंस पुलिस ने उसे उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद उसका जिला अस्पताल में परीक्षण कराया। इस मामले में पुलिस ने आरोपित कांस्टेबल कुमित और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कांस्टेबल के साथ रिलेशनशिप में थी पीड़िता

जानकारी के अनुसार तकरीब ढाई वर्ष पहले पीडित महिला कांस्टेबल की ड्यूटी उझानी कोतवाली में थी। जहां उसकी मुलाकात थाने में तैनात आरोपित कांस्टेबल कुमित से हुई। जिसके बाद दोनो के बीच प्रेम संबंध हो गए। आरोप है कांस्टेबल ने उसे प्यार के झांसे में ले लिया और उससे करीब दो लाख की नकदी और एक सोने की चेन ठग ली। ठगी का अहसास होने पर महिला होमगार्ड ने उससे संबंध खत्म कर दिए। जिसके बाद वर्ष 2021 अप्रैल माह में महिला होमगार्ड की शादी हो गई। जिससे कांस्टेबल बौखला गया।

कांस्टेबल देता था धमकी!

महिला होमगार्ड ने बताया कि शादी के बाद से कांस्टेबल लगातार उसका पीछा कर रहा था। उसका आरोप है कि आरोपित कांस्टेबल आए दिन उसे धमकी भी देता था। जिससे परेशान होकर उसने मामले की शिकायत सीधे एडीजी बरेली से की थी।जिसके बाद मामले की जांच एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान को सौंपी गई थी।इस जांच की भनक कांस्टेबल को लग गई तो वह शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा था.।लेकिन वह शिकायत वापस लेने को राजी नहीं थी। इसी बात से बौखलाकर उसने महिला होमगार्ड के ऊपर एसिड फेंकने की सजिश रची और हमला कर दिया।इस संबंध में इंस्पेक्टर संजीव शुक्ला का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच चल रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking