News Addaa WhatsApp Group

UP: BJP नेता का आरोप- पत्नी ने,संपत्ति हड़पने के लिए मेरी हत्या की सुपारी दी है!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 18, 2020  |  11:10 AM

961 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: BJP नेता का आरोप- पत्नी ने,संपत्ति हड़पने के लिए मेरी हत्या की सुपारी दी है!

उत्तर प्रदेश के बलिया में बीजेपी नेता अनूप सिंह ने अपनी ही पत्नी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. पुलिस ने इस मामले में दो कथित सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है.

आज की हॉट खबर- “साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज...

भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर अनूप सिंह ने पुलिस में FIR दर्ज करवा कर कहा है कि उनकी पत्नी विभा सिंह ने ही संपत्ति हड़पने के लिए हत्या की सुपारी दी है.

पुलिस ने इस मामले में विकास लोहार और छोटे सिंह नाम के दो शख्स को गिरफ्तार किया है. इनपर हत्या और लूट के कई मामले दर्ज हैं.

पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. अनूप सिंह ने आरोप लगाया है कि उसका उसकी पत्नी से पारिवारिक विवाद का मामला फैमिली कोर्ट बलिया में चल रहा है. अनूप सिंह ने कहा है कि मेरी संपत्ति हड़पने के लिए पत्नी ने सुपारी दी है. सुपारी लेने वालों में अनूप सिंह ने छोटे सिंह और विकास लोहार का नाम लिया है.
बीजेपी नेता अनूप सिंह ने कहा है कि उनकी पत्नी ने इन्हें मोटी रकम दी है. अनूप सिंह का दावा है कि इसका ऑडियो उसके पास है और जरूरत पड़ने पर वो इसे साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत कर सकता है. अनूप सिंह का कहना है कि कुछ दिन पहले उसके घर में आकर कुछ लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी. अनूप सिंह ने इस मामले में पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

संबंधित खबरें
बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई
बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई

खड्डा, कुशीनगर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय तथा असम में…

मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त
मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त

भजन गायक मुन्ना लाल के भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु कप्तानगंज/बस्ती । विकास खंड…

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking