News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP BJP President: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा हुई नहीं, श्रीकांत शर्मा को मिलने लगी बधाई…जानिए क्या है पूरा मामला

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 4, 2022  |  1:12 PM

1,071 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP BJP President: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा हुई नहीं, श्रीकांत शर्मा को मिलने लगी बधाई…जानिए क्या है पूरा मामला WhatsApp
Responsive image
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भारी मतों से मथुरा विधानसभा सीट से विधायकी तो जीत ली, लेकिन इस बार उन्हें कैबिनेट में जगह नहीं मिली. वह दूसरी बार विधायक बने, हालांकि मंत्री पद नहीं मिला. ऐसे में राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं कि वह यूपी बीजेपी के अध्यक्ष बनने वाले हैं. इसी बीच रविवार को सोशल मीडिया बधाइयों से भर गया. सैकड़ों लोग श्रीकांत शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालने के लिए बधाई देने लगे. इनमें बीजेपी विधायक भी शामिल थे. 
वायरल हो गए बधाइयों के पोस्ट
जब शुभकामनाओं के पोस्ट वायरल हुए तो अचानक हलचल तेज हो गई, क्योंकि पार्टी की तरफ से ऐसी किसी बात की घोषणा नहीं हुई. न ही इस बात की चर्चा आधिकारिक तौर पर की गई. रविवार की सुबह से शाम तक श्रीकांत शर्मा को लेकर पोस्ट आते रहे और लोगों का शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी रहा.
खुद डिलीट करने लगे फेसबुक पोस्ट: जब पोस्ट वायरल होते-होते संगठन के पास पहुंची तो ऐसी कोई जानकारी जारी किए जाने की खबर को नकार दिया गया. इसके बाद फटाफट बीजेपी विधायक खुद ही अपने पोस्ट डिलीट करने लगे. हालांकि, अब फिर से श्रीकांत शर्मा का नाम प्रदेश अध्यक्ष बनने को लेकर सुर्खियों में आने लगा.
मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी : गौरतलब है कि ऊर्जा विभाग में कई सुधार करने वाले पूर्व एनर्जी मिनिस्टर श्रीकांत शर्मा को कैबिनेट में जगह नहीं मिली. इसके बाद से अटकलें तेज हो गईं कि उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है. ये चर्चाएं अभी भी जोरों पर हैं. मालूम हो, स्वतंत्र देव सिंह जबसे कैबिनेट मंत्री बने हैं, तबसे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी खाली है. बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल के नाम तय होने के समय ही प्रदेश अध्यक्ष का नाम भी तय कर लिया गया था. हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी कोई घोषणा नहीं की गई है.

आपके लिए और..- हाइवे पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking