News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP Board 10th, 12th Result 2020: फेल होने वाले छात्रों के लिए राहतभरी खबर, इन 3 तरीकों से हो सकते हैं पास

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 27, 2020  |  9:01 AM

845 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP Board 10th, 12th Result 2020: फेल होने वाले छात्रों के लिए राहतभरी खबर, इन 3 तरीकों से हो सकते हैं पास

UP Board 10th 12th Result 2020: 10वीं या 12वीं के वे छात्र जो परीक्षा में सफल नहीं हो सके हैं, न‍िराश न हों. क्‍योंक‍ि उनके पास, परीक्षा में सफल होने का अब भी मौका है. जान‍िये क्‍या.
UP Board Result 2020: उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद (Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad), यूपीएमएसपी (UPMSP) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर पर‍िणाम जारी कर द‍िये हैं. बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित क‍िये हैं. जहां कुछ छात्रों ने बेहतरीन अंक से परीक्षा में सफलता हास‍िल की है, वहीं कुछ छात्र ऐसे भी हैं, जो सफल नहीं हो सके हैं. ऐसे छात्र न‍िराश न हों और इस बात से वह परेशान भी न हों क‍ि उनका साल बर्बाद हो जाएगा. हम यहां उन्हें कुछ ऐसे रास्‍ते बता रहे हैं, ज‍िससे वह परीक्षा में दोबारा सफलता हास‍िल कर सकते हैं और उनका वर्ष भी बर्बाद नहीं होगा.

1. कंपार्टमेंट परीक्षा

जो छात्र कुछ विषयों में असफल रहे हैं, वह कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए फॉर्म भर सकते हैं. कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए फॉर्म ऑनलाइन और ऑ‍फलाइन दोनों उपलब्‍ध है. आप अगर ऑफलाइन फॉर्म भरना चाहते हैं तो अपने स्‍कूल में जाकर इसका फॉर्म भर सकते हैं. यह सबसे आसान तरीका होता है. कंपार्टमेंट परीक्षा देकर आप ब‍िना साल बर्बाद क‍िये ही अगली कक्षा में जा सकते हैं. सप्लीमेंट्री एग्जाम के नियम ठीक उसी तरह से है जैसा कि बोर्ड एग्जाम में होता है. बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा की तिथि घोषित करता है, उसके बाद ऑनलाइन फॉर्म भरना होता है. इसके लिए छात्र को 350 रुपए फीस जमा करनी होगी.

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

2. स्‍क्रूटनी या रीचेकिंग
कुछ छात्र ऐसे भी होंगे जो कुछ विषयों में फेल हो जाने की वजह से पास नहीं हो सकें हैं. ऐसे विद्यार्थियों को निराश होने की जरूरत नहीं है. वह सप्लीमेंट्री या कंपार्टमेंट परीक्षा के अलावा अपनी कॉपी रीचेकिंग के ल‍िये भी दे सकते हैं. सभी विषयों में फेल स्टूडेंट्स भी स्क्रूटनी या रीचेकिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं लेकिन इसमें कॉपी की री-चेकिंग नहीं होती. सिर्फ पाए मार्क्स फिर से जोड़े जाते हैं.

3. एनआईओएस (NIOS) का लें सहारा
फेल छात्र कभी भी एनआईओएस (नेशनल स्कूल ऑफ ओपन स्कूलिंग) में दाखिला लेकर परीक्षा दे सकते हैं. बता दें क‍ि NIOS हर हफ्ते परीक्षाएं आयोजित कराता है. इसमें दाखिला लेना जितना आसान है उतना ही इस बोर्ड की परीक्षाओं को पास करना भी आसान है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking