News Addaa WhatsApp Group Join करें

आज जारी होंगे यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे, जानें टाइम और चेक करने का तरीका!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 31, 2021  |  11:40 AM

1,011 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आज जारी होंगे यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे, जानें टाइम और चेक करने का तरीका!

यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटर रिजल्ट की डेट घोषित हो गई है। यूपीएमएसपी 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणाम आज (31-07-2021 को) दोपहर बाद 3:30 बजे जारी किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के अध्यक्ष व शिक्षा निदेशक विनय कुमार पाण्डेय की ओर से शुक्रवार को देर शाम इस संबंध में सूचना जारी की गई।

आपके लिए और..- पुलिस पर ट्रक चढ़ाकर भागने की कोशिश, फर्जी नंबर प्लेट...

यूपी बोर्ड से मिली सूचना के अनुसार, यूपी बोर्ड की वर्ष 2021 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षाफल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइटों upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर दोपहर बाद 3:30 बजे अपलोड किया जाएगा।

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में इस साल करीब 56 लाख छात्रों ने नामांकन कराया था, जिनमें से 29,94,312 कक्षा 12वीं के छात्र हैं और 26,09,501 कक्षा 10वीं के छात्र हैं।

10वीं, 12वीं रिजल्ट का फॉर्मूला:
इस वर्ष हाईस्कूल का रिजल्ट 9वीं के 50% अंकों, 10वीं की प्री बोर्ड लिखित परीक्षा के 50% अंकों और 30% के आंतरिक मूल्यांकन में मिले वास्तविक अंकों को जोड़कर तैयार किया गया है।

12वीं का रिजल्ट हाईस्कूल के कुल अंकों के औसत का 50%, 11वीं के 40% और 12वीं प्री बोर्ड के 10% को जोड़कर तैयार किया जाएगा। 10वीं में आंतरिक मूल्यांकन व 12वीं में प्रैक्टिकल के वास्तविक अंक जोड़े गए हैं।

कोरोना संक्रमण के कारण इस वर्ष बोर्ड की परीक्षा नहीं आयोजित हो पाईं थीं। वहीं परीक्षार्थियों को स्क्रूटनी का विकल्प भी इस बार नहीं मिलेगा। बोर्ड परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्रों के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था की भी दी गई है। ये परीक्षार्थी परिणाम घोषित होने के बाद संबंधित विद्यालय के माध्यम से आवेदन करेंगे। जिसके बाद इनकी परीक्षा कराई जाएगी।

 

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2021

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking