News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP Board Exam Result: जून के दूसरे सप्ताह में आ सकते हैं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 6, 2022  |  10:56 AM

717 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP Board Exam Result: जून के दूसरे सप्ताह में आ सकते हैं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं 2022 के परिणाम की घोषणा का परीक्षार्थियों को बेसब्री से इंतजार है। इसके लिए यूपीएमएसपी यानि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद पूरी कोशिश कर रहा है। इसके लिए मूल्‍यांकन कार्य तेजी से किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन मई 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं परिणाम जून के दूसरे हफ्ते तक जारी किए जा सकते हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

आपके लिए और..- बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक...

साल 2022 की यूपी बोर्ड परीक्षा में लगभग 50 लाख छात्र शामिल हुए थे। ऐसे में 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के परीक्षार्थियों को नतीजे का इंतजार है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारी का कहना है कि कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में है। दोनों कक्षा की लगभग 75% उत्तर पुस्तिकाएं जांच ली गई है। बाकी काम भी जल्‍द पूरे कर‍ लिए जाएंगे। हालांकि इसके बाद भी रिजल्‍ट की तैयारी में और वक्‍त लग सकता है।

ऐसे देख सकेंगे परिणाम

  • यूपी बोर्ड के रिलल्‍ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर ‘हाईस्कूल या इंटरमीडिएट रिजल्ट 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर और स्कूल कोड डालें।
  • यूपी बोर्ड परिणाम 2022 10वीं या 12वीं कक्षा की जांच करने के लिए “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
  • यूपी बोर्ड परिणाम 2022 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परिणाम डाउनलोड करें और भविष्‍ट के लिए इसका प्रिंटआउट लें।

डेटा प्रोसेसिंग में लग सकता है समय: एक मीडिया एजेंसी के साथ बातचीत में, यूपी बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी होने के बाद, परिणाम डेटा की बहुत सारी पोस्ट प्रोसेसिंग होती है जिसमे समय लगता है। यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं के परिणाम 2022 की घोषणा से पहले करने की आवश्यकता होती है। ऐसे में परिणाम जून 2022 के दूसरे सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking